Lenovo Laptop: Lenovo के 4 नए लैपटॉप भारत में लॉन्च, यहां जानें डिटेल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 411 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Lenovo Laptop: Lenovo भारत में अपने कस्टमर्स के लिए चार नए लैपटॉप को लॉन्च किया है। हम Lenovo LOQ सीरीज की बात कर रहे हैं, जिसमें 4 वेरिएंट शामिल किए गए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

3 डिवाइस में आपको इंटेल का 14वीं पीढ़ी का प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा इस सीरीज में 15.6 इंच का एलसीडी पैनल है, जो FHD रिज़ॉल्यूशन, 165Hz तक की रिफ्रेश रेट देता है। कीमत की बात करें तो इस डिवाइस को आप 60000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।

Lenovo LOQ सीरीज

जैसा कि हम बता चुके है कि इस सीरीज में आपको चार वेरिएंट मिलते हैं । इनके मॉडल नंबर-83FQ0009IN, 83DV007FIN, 83DV007JIN और 83DV007HIN हैं।

इसमें से एक मॉडल यानी 83FQ0009IN वेरिएंट में इंटेल के आर्क A530M ग्राफिक्स की सुविधा मिलती है और यह पहला ऐसा लैपटॉप है।

LOQ लैपटॉप की कीमत

बता दें कि इस सीरीज की कीमत 59,990 रुपये तय की गई है, जिसे केवल लूना ग्रे शेड में खरीदा जा सकता है।

अगर आप इस डिवाइस को खरीदना चाहते हैं तो आप लैपटॉप लेनोवो इंडिया की वेबसाइट, लेनोवो एक्सक्लूसिव स्टोर्स, प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइटों और अन्य ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर इसे पा सकते हैं।

लेनोवो LOQ लैपटॉप के वेरिएंट

  • जैसा कि हम बता चुके है कि ये लैपटॉप 4 वेरिएंट में आता है और हम यहां इसकी डिटेल बता रहे है।
  • LOQ के 83FQ0009IN वेरिएंट मॉडल में आपको i5-12450HX प्रोसेसर के साथ इंटेल आर्क 530M GPU और 8 GB रैम मिलता है।
  • LOQ 15IRX9 सीरीज में तीन मॉडल है। इसके 83DV007FIN वेरिएंट में i7-14700HX प्रोसेसर के साथ RTX4060 GPU, 16GB RAM और 1TB SSD स्टोरेज मिलता है।
  • अगर 83DV007JIN मॉडल की बात करें तो इसमें आपको i5-13450HX प्रोसेसर के साथ , RTX3050 GPU, 16 GB RAM और 512 GB SSD स्टोरेज मिलता है।
  • आखिरी मॉडल यानी 83DV007HIN में आपको i7-13650HX CPU, RMX4050 ग्राफिक्स, 16GB रैम और 512 जीबी SSD स्टोरेज दिया गया है।

लेनोवो LOQ के स्पेसिफिकेशंस

लैपटॉप की लेनोवो LOQ सीरीज में आपको 15.6 इंच का एलसीडी पैनल मिलता है, जिसे FHD रिजॉल्यूशन, 165Hz तक की रिफ्रेश रेट, 300nits की पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

सभी मॉडल 4-सेल, 60Whr बैटरी मिलती हैं और वे विंडोज 11 ओएस पर चलते हैं।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *