Jalandhar News: जालंधर में रफ्तार कार चालक ने ASI को हवा में उठाया, दूर तक घसीटा, हालत गंभीर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 241 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी है। आरोपी ने पुलिसकर्मी को अपने साथ घसीटा, जिससे ए.एस.आई गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया। गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी का नाम एएसआई सुरजीत सिंह बताया जा रहा है, जिन्हें पहले जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

बताया जा रहा है कि सतलुज दरिया पर लगाए हाईटैक नाके पर खड़े पंजाब पुलिस के ए.एस.आई. सुरजीत सिंह द्वारा रूटीन चैकिंग के दौरान मोगा साइड से आ रही एक सफेद रंग की कार को रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रुकने की बजाय उसे टक्कर मार दी और वहां से भाग गया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस पूरी घटना का सी.सी.टी.वी. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कार चालक ने एएसआई को टक्कर मारी। उसने पहले उसे हवा में उछाला और फिर कुछ दूरी तक अपने साथ घसीटता रहा। कार चालक रुकने की बजाय कार को भगा ले गया।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *