Punjab News: रोडवेज-पनबस के ड्राइवर और कंडक्टरों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी किए आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज कहा कि पंजाब रोडेवज़/पनबस के ठेका आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों को रेगुलर करने के लिए सरकार वचनबद्ध है।

परिवहन मंत्री ने यह भरोसा पंजाब सिवल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में पंजाब रोडवेज़़/पनबस स्टेट ट्रांसपोर्ट वर्करज़ यूनियन और पंजाब गवर्नमैंट ट्रांसपोर्ट वर्करज़ यूनियन के मुलाज़िमों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दिया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा पंजाब रोडेवज़/पनबस में ठेका आधारित ड्राइवरों और कंडक्टरों को रेगुलर करने सम्बन्धी केस मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा गठित की गई तीन सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी द्वारा हमदर्दी से विचारा जा रहा है।

कैबिनेट मंत्री ने सचिव परिवहन दिलराज सिंह संधावालीया को कहा कि विभाग में विभिन्न तरक्कियों सम्बन्धी मामलों में कार्यवाही तेज़ की जाए। उन्होंने यह भी आदेश दिए कि पंजाब रोडवेज़़/पनबस में तरस के आधार पर रहती नियुक्तियों सम्बन्धी कार्यवाही में तेज़ी लाई जाए ताकि मृत मुलाजिमों के वारिसों को परेशान ना होना पड़े।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि मृत मुलाज़िम के परिवार का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार का प्राथमिक फ़र्ज़ है और इस मुद्दे पर विभाग हमदर्दी से फ़ैसला ले। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि सरकारी बसों की पासिंग सम्बन्धी प्रक्रिया में देरी न की जाए।

ग़ैर-कानूनी ढंग से चल रही बसों के बारे में रिपोर्ट दें

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह निजी तौर पर दौरे करके ग़ैर-कानूनी ढंग से चल रही बसों के बारे जानें और तुरंत रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि बसों के टाईम-टेबल सम्बन्धी आ रही शिकायतों को भी तुरंत दूर किया जाए। मुलाजिमों द्वारा रखी माँग पर विचार करते हुए कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विभाग द्वारा दूर-दराज में नियुक्त ड्राइवरों और कंडक्टरों को घरों के नज़दीक तैनात करने सम्बन्धी हमदर्दी से विचार किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत की कि इस मामले सम्बन्धी तुरंत योजना तैयार करें। उन्होंने विभाग की इमारतों और वर्कशापों की हालत सम्बन्धी भी रिपोर्ट देने के हुक्म दिए। उन्होंने कहा कि जहाँ ज़रूरत हो, वहां तुरंत मुरम्मत करवाई जाए। मीटिंग के दौरान सचिव परिवहन स. दिलराज सिंह संधावालीया, डायरैक्टर स्टेट ट्रांसपोर्ट मैडम अमनदीप कौर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *