Punjab News: चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा आलू उत्पादकों के लिए बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 12 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के बाग़बानी मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज पंजाब आलू उत्पादक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया कि सरकार द्वारा उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।

पंजाब सिवल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने आलू खोदने वाली मशीनों पर सब्सिडी देने की माँग पर हमदर्दी से विचार करते हुए विभाग के डायरैक्टर शैलेंद्र कौर को राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आर.के.वी.वाई) के अंतर्गत व्यापक योजना बनाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

अत्याधुनिक प्रौद्यौगिकी को अपनाने की महत्ता पर ज़ोर देते हुए कैबिनेट मंत्री ने आलू की पुटाई के लिए नवीनतम और कुशल तकनीकें अपनाने की बात भी कही। आलूओं के लिए धोगड़ी इंडो डच्च सैंटर फॉर एक्सीलेंस में डिज़ीज़ टेस्टिंग लैब स्थापित करने सम्बन्धी एसोसिएशन की एक और माँग पर विचार करते हुए स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने विभाग की डायरैक्टर को इस प्रस्ताव की संभावनाओं के बारे अच्छी तरह जाँचने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

डायरैक्टर ने मंत्री को बताया कि इस केंद्र में एक लैब बनने जा रही है। विचार-विमर्श के दौरान आलू उत्पादकों ने बताया कि आलू के बीजों के द्वारा होने वाली आमदन कुल अर्थव्यवस्था का एक तिहाई हिस्सा है। आलू उत्पादकों ने आलू के बीज वाले क्षेत्रों सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी करने के लिए कहा, जिस पर कैबिनेट मंत्री ने सहमति जताई। उन्होंने बताया कि आलू के नकली बीजों की सप्लाई, जिससे आलू बीज प्रणाली का भारी नुकसान हो रहा है, को रोकने के लिए एक मसौदा भेजा जाएगा।

नीटू शटरांवाला है तीसरी फेल, Great Khali ने पीटा, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *