Canada-Punjab News: कनाडा से भारत लौटी दुल्हन पंजाब में गिरफ्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 14 Jan 2024

डेली संवाद, टोरंटो/लुधियाना। Canada-Punjab News: कनाडा से भारत लौटी एक युवती को पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उक्त युवकी ने 28 लाख रुपए की ठगी की है। उक्त युवती शादी के बाद अपने दूल्हे यानि लड़को को कनाडा नहीं बुलाया, जबकि शादी पर सारा खर्च लड़के के घरवालों ने किया था।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

कनाडा से लौटी दुल्हन को पुलिस ने एयरपोर्ट पर भी गिरफ्तार कर लिया है। युवती पर लुधियाना के युवक से शादी कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। जानकारी के अनुसार युवती 9 साल पकड़ी गई है, उसे भारत में उतरते एयरपोर्ट काबू किया गया।

जैसवीन ने जगराओं के युवक से कॉन्ट्रैंक्ट मैरिज की

जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र की रहने वाली युवती जैसवीन ने जगराओं के युवक से कॉन्ट्रैंक्ट मैरिज की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर भी जारी किया था। जैसे ही एयरपोर्ट पर उसके दस्तावेज चेक हुए तो वह फंस गई। वह अपने बहन की शादी के सिलसिले में भारत वापस आई थी।

Canada Latest News
Canada Latest News

28 लाख रुपए खर्च करके कनाडा स्टडी वीजा पर भेजा

उक्त युवती की रायकोट के रहने वाले जगरूप सिंह पुत्र अमरीक सिंह से 2015 में कॉन्ट्रैक्ट मैरिज हुई। ससुराल वालों ने उसे 28 लाख रुपए खर्च करके कनाडा स्टडी वीजा पर भेजा था ताकि वह शादी के बाद अपने पति यानी जगरूप को बुला लेगी, लेकिन कनाडा पहुंचने के कुछ देर बाद ही वह मुकर गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लड़के के घर वालों द्वारा इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने 2021 में युवती के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया था। अब जब वह 10 जनवरी को होने वाली अपनी बहन की शादी में आई तो काबू कर ली गई।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *