Blast In Punjab: पंजाब के इस जिले में बड़ा ब्लास्ट, इलाके में मची अफरा-तफरी

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 203 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, श्री कीरतपुर साहिब। Blast In Punjab: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि कीरतपुर साहिब में शुक्रवार सुबह एक ऑक्सीजन गैस से भरे सिलेंडर से लोडेड कैंटर पलट गया।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इसके बाद सिलेंडरों में आग लग गई और ड्राइवर गाड़ी के बीच फंस गया। ड्राइवर को फंसा देख लोगों ने उसे निकालने की कोशिश शुरू कर दी। 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाला गया और अस्पताल भेजा गया।

Blast In Punjab
Blast In Punjab

कैंटर दिल्ली से नंगल जा रहा था। कीरतपुर साहिब में सुबह साढ़े पांच बजे अचानक वह पलट गया। चालक गाड़ी के अंदर लगभग एक घंटे तक फंसा रहा। लोगों ने पुलिस प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स तथा पुलिस प्रशासन मदद के लिए पहुंचा।

Blast In Punjab: पंजाब के इस जिले में बड़ा ब्लास्ट, इलाके में मची अफरा-तफरी
Blast In Punjab

इसके बाद सिलेंडरों में लगी आग पर काबू करने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। चालक की पहचान गिरीश दुबे निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Blast In Punjab: पंजाब के इस जिले में बड़ा ब्लास्ट, इलाके में मची अफरा-तफरी
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *