Punjab News: पंजाब में नेता की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 14 Jan 2024

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के तरनतारन हलके के नेता और अड्डा झबाल के मौजूदा सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा को आज सुबह अड्डा झबाल में दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी, जिसमें सरपंच अमन कुमार सोनू चीमा गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

घायल सरपंच को इलाज के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी तरसेम मसीह ने बताया कि अमन कुमार सोनू चीमा की इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सैलून में बाल कटवा रहे नेता को मारी गोली

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 9 बजे जब अमन कुमार सोनू चीमा भीखी विंड रोड पर एक हेयर कटिंग की दुकान पर अपने बाल कटवा रहा था, तभी दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार आए। उनमें से एक ने बाहर मोटरसाइकिल स्टार्ट रखा जबकि दूसरे ने अंदर जाकर सरपंच अवन कुमार चीमा के पास जाकर गोलियां मार दीं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए तुरंत अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रमुख इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जांच की। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *