IndiGo Flight: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान में 13 घंटे की देरी से नाराज पैसेंजर ने पायलट को पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
IndiGo Flight
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 256 शब्द|📅 15 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। IndiGo Flight: फ्लाइट न उड़ने और 13 घंटे फ्लाइट में इंतजार कर रहे एक पैसेंजर ने केबिन का दरवाजा खोलकर पायलट को पीट दिया। मामला दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) का है। यहां इंडिगो की फ्लाइट में एक पैसेंजर ने पायलट को लात घूंसों से पीट दिया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

दरअसल, पैसेंजर उड़ान में 13 घंटे से हो रही देरी से नाराज था। घटना दिल्ली से गोवा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E-2175) की है। इसे सुबह 7.40 बजे उड़ान भरनी थी, जो कोहरे के कारण लेट हुई। करीब 13 घंटे लेट होने से पैंसेजर परेशान था।

चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल दे

घटना की एक वीडियो सामने आई है। इसमें पीले रंग की हुडी पहने पैसेंजर सीट से उठकर पायलट के पास गया और थप्पड़ मारने के बाद कहा- चलाना है तो चला नहीं तो गेट खोल दे। पैसेंजर की हरकत पर एयर होस्टेस ने कहा- सर, ये गलत है। आप ऐसा नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

घटना के बाद फ्लाइट में मौजूद लोगों ने भी पैसेंजर की हरकत का विरोध किया। इसके बाद उसे विमान से बाहर कर सुरक्षाबलों को सौंप दिया गया। पैसेंजर की पहचान साहिल कटारिया के रूप में हुई है। इंडिगो ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *