Jalandhar News: जालंधर में भयानक हादसा, मौके पर ही 3 लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 15 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर में अभी अभी जालंधर-अमृतसर नेशनल हाईवे हाईवे पर भयानक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

जानकारी के अनुसार जालंधर-अमृतसर हाईवे पर बल अस्पताल के नजदीक आगे जा रही ट्राली में कार टकराने से कार सवार 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार ट्राली के अंदर तक घुस गई और कार सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें एक महिला और 2 व्यक्ति शामिल हैं।

शव बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गए

पुलिस के मुताबिक यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे हुए लोगों के शवों को बाहर निकाला। शव बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गए है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना-1 की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

थाना-1 के प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि फिलहाल मृतकों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह हादसा ओवरस्पीड के कारण हुआ बताया जा था है लेकिन जांच जारी है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ऐसे सज संवर रही है अयोध्या

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *