Buffalo Milk: अमूल के बाद मदर डेयरी भी लाया Buffalo Milk, जाने इसके Price

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 303 शब्द|📅 16 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Buffalo Milk: दूध और दुग्ध उत्पादों की आपूर्ति करने वाली मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भैंस के दूध की बिक्री शुरू करने की मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगले साल मार्च तक इस नए खंड के 500 करोड़ रुपए का ब्रांड बनने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में प्रतिदिन 35-36 लाख लीटर और पूरे भारत में 45-47 लाख लीटर दूध की आपूर्ति करती है। दिल्ली-एनसीआर में यह पाउच और मिल्क बूथ के जरिए दूध बेचती है।

70 रुपए प्रति लीटर भाव

मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने एक बातचीत में कहा, ‘‘हम भैंस का दूध 70 रुपए प्रति लीटर के दाम पर पेश कर रहे हैं। हम इसे दिल्ली-एनसीआर में लेकर आ रहे हैं।”

भैंस का दूध इसी सप्ताह से बाजार में मिलने लगेगा। मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर बाजार में प्रतिदिन 50,000-75,000 लीटर भैंस के दूध की आपूर्ति करेगी।

बंदलिश ने कहा, ‘‘मार्च, 2025 तक हमारा लक्ष्य भैंस के दूध की आपूर्ति दो लाख लीटर प्रतिदिन तक पहुंचाने का है। हमारा इरादा भैंस के दूध वाले खंड को एक साल में 500 करोड़ रुपए का ब्रांड बनाने का है।”

यहां भी जल्द शुरू होगी बिक्री

उन्होंने कहा कि मदर डेयरी अगले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र में भी भैंस के दूध की बिक्री शुरू करेगी। कंपनी ने सात-आठ साल पहले गाय का दूध बेचना शुरू किया था और अब वह इस खंड में अगुवा बन गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

वर्ष 1974 में स्थापित मदर डेयरी अब राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (एनडीडीबी) के पूर्ण-स्वामित्व वाली अनुषंगी है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *