Punjab News: इंतकाल के लंबित पड़े मामले निपटाने के लिए लगाया गया दूसरा विशेष कैंप

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 476 शब्द|📅 16 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अंतर्गत 15 जनवरी को पूरे पंजाब की तहसीलों और सब-तहसीलों में लोकहित को मुख्य रखते हुए इंतकाल के लंबित पड़े मामले निपटाने के लिए दूसरा विशेष कैंप लगाया गया। इससे पहले 6 जनवरी को भी विशेष कैंप लगाया गया था, जोकि बेहद सफल रहा था।

दूसरे कैंप में 19,258 मामलों का निपटारा किया

राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया कि इन दोनों कैंपों के दौरान इंतकालों के लंबित पड़े 50,796 मामले निपटाए गए हैं। पहले कैंप में 31,538 जबकि दूसरे कैंप में 19,258 मामलों का निपटारा किया गया है। 15 जनवरी को विशेष कैंप के दौरान जिम्पा ने ख़ुद बलाचौर, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर और पटियाला तहसीलों का दौरा किया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इस मौके पर उन्होंने लोगों के साथ बातचीत करके आ रही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए। पहले कैंप के दौरान उन्होंने होशियारपुर, फगवाड़ा, फिल्लौर, लुधियाना पूर्वी, लुधियाना पश्चिमी और शहीद भगत सिंह नगर तहसीलों का दौरा करके कामकाज का जायज़ा लिया था।

समस्या का मौके पर समाधान करवाया

राजस्व मंत्री ने बताया कि जिन लोगों के इंतकाल के मामले पैंडिंग पड़े थे उन्होंने संबंधित तहसील/सब-तहसील में पहुँच कर इंतकाल सम्बन्धी आ रही समस्या का मौके पर समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों की परेशानियां घटाने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में यदि किसी भी स्तर पर लोगों को अपने कार्य करवाने में कोई दिक्कत आती है तो मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा इस संबंधी हेल्पलाइन नंबर 8184900002 जारी किया हुआ है जिस पर लिखित शिकायत वाट्सऐप की जा सकती है। एन.आर.आईज़ अपनी लिखित शिकायतें 9464100168 नंबर पर भेज सकते हैं।

मंत्री दफ्तरों का औचक दौरा कर कामकाज की करेंगे समीक्षा

जि़क्रयोग्य है कि राजस्व मंत्री जल्द ही तहसील दफ्तरों का औचक दौरा कर कामकाज की समीक्षा करेंगे, जिससे लोगों को प्रशासनिक कार्य करवाने में कोई दिक्कत न आए। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी होशियारपुर तहसील का दौरा करके लोगों को पारदर्शी और परेशानी मुक्त सेवाएं देने की प्रतिबद्धता दोहरायी थी।

उनके निर्देशों पर ही पहले विशेष कैंप की सफलता के बाद 15 जनवरी को दूसरा कैंप पंजाब भर की तहसीलों और सब-तहसीलों में लगाया गया था। जिम्पा ने अपील की है कि पंजाब में से भ्रष्टाचार ख़त्म करने के लिए लोग सरकार का साथ दें और किसी भी जायज कार्य के लिए किसी भी अधिकारी/कर्मचारी को कोई रिश्वत न दी जाए और यदि राजस्व विभाग का कोई अधिकारी/कर्मचारी किसी कार्य के बदले पैसा माँगता है तो बेझिझक होकर इसकी शिकायत की जाए।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *