Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा में पांच दिनों का अलर्ट किया जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 243 शब्द|📅 17 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: उत्तर भारत इस समय शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली से सटा हरियाणा का हिसार देश का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री तक पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में तापमान 2 से 5 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि कम से कम अगले 2 से 4 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ठंड और घने कोहरे से कोई राहत नहीं मिलेगी

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर भारत को ठंड और घने कोहरे से कोई राहत नहीं मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा कि अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कई स्थानों पर शीत लहर गंभीर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के कई हिस्सों में आज और बुधवार और कुछ हिस्सों में गुरुवार और शनिवार को शीतलहर का जोर जारी रहेगा। मंगलवार और शनिवार के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलेगी।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *