Top Flight Tracker Apps: इन ऐप्स से आप कर सकते है अपनी flight track, ये flight tracker ऐप्स आएंगे काम

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 658 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Top Flight Tracker Apps: उत्तर भारत की कई फ्लाइट पर ठंड की मार पड़ रही है। ऐसे में सर्दी का सितम और घने कोहरे के कारण कई फ्लाइट देरी से चल रही है। वहीं, कई फ्लाइट कैंसिल भी हो रही है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

अगर आप भी इस ठंड में हवाई सफर पर जा रहे हैं तो फ्लाइट के डिले होने या कैंसिल होने पर आप कुछ नहीं कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको समय-समय पर अपडेट मिलती रहे तो यह आपकी काफी मदद करेगा।

आज हम आपको 7 फ्लाइट ट्रैकर ऐप्स (Flight Tracker Apps) के बारे में बताएंगे। यह आपको फ्लाइट से जुड़ी हर जानकारी जैसे फ्लाइट कितने बजे उड़ान भरेगी, फ्लाइट कैंसिल जैसे सभी जानकारी समय समय पर देती रहेगी।

यह ऐप्स एक तरह से आपको लूप में रखेगा जिससे आप फ्लाइट की रियल टाइम अपडेट आसानी से चेक कर पाएंगे।

फ्लाइटराडार24 (Flightradar24)

फ्लाइटराडार24 (Flightradar24) ऐप को आप आसानी से iPhone और iPad में फ्री में इंस्टॉल कर सकते हैं। यह ऐप वर्ल्ड वाइड के फ्लाइट की डिटेल्स देती है। इस ऐप में आपको एयरपोर्ट की जानकारी, फ्लाइट डिटेल्स, हिस्ट्री डाटा, फ्लाइट फिल्टर जैसे जानकारी मिल जाएगी।

फ़्लाइटस्टैट्स (FlightStats)

फ़्लाइटस्टैट्स (FlightStats) को आप Ios और एंड्रॉयड में इंस्टॉल कर सकते हैं। इसके अलावा वेब में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऐप रियल टाइम फ्लाइट की स्थिति और एयरपोर्ट को ट्रैक कर सकते हैं।

आप इसकी मदद से आसानी से फ्लाइट नंबर, एयरपोर्ट रूट के बारे में चेक कर सकते हैं। इस से आप दुनिया के किसी फ्लाइट को ट्रैक कर सकते हैं।

यहां आपको फ्लाइट के टेक ऑफ, मौसम जैसे कई जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यहां आप फ्लाइट का टाइम टेबल भी चेक कर सकते हैं।

फ्लाइटअवेयर (FlightAware)

फ्लाइटअवेयर (FlightAware) को आप वेब, आईओएस और एंड्रॉयड में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आप रियल टाइम फ्लाइट और एयरपोर्ट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। यहां आप फ्लाइट की संख्या या एयरपोर्ट रूट से दुनिया के किसी भी फ्लाइट की जानकारी ले सकते हैं।

यहां आपको फ्लाइट के आने की टाइमिंग के साथ ही डिले इंडेक्स, मौसम जैसी जरूरी जानकारी ले सकते हैं।

प्लेन लाइव (Plane Live App)

प्लेन लाइव (Plane Live App) एक फ्री ऐप है। इसे यूज करने के लिए कोई चार्ज नहीं देना होता है। इसे आप आईओएस और एंड्रॉयड फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। इस ऐप में आप दुनिया के किसी भी फ्लाइट की जानकारी ले सकते हैं।

यहां आपको फ्लाइट की सभी जानकारी मिलेगी। अगर फ्लाइट की टाइमिंग चेंज होती है तो उसकी नोटिफिकेशन भी आती है।

इसके अलावा अगर किसी फ्लाइट में आपकी फैमिली या दोस्ट ट्रैवल कर रहे हैं तो आप उनकी फ्लाइट को भी ट्रैक कर सकते हैं।

फ्लाइटी (Flighty)

फ्लाइटी को आप आईफोन (Iphone) या आईओएस में इंस्टॉल कर सकते हैं। असमें आपको लाइव स्ट्रीमिंग, सलाह, चेतावनी के साथ ही पायलट ग्रेड डेटा की जानकारी दी जाती है। यह ऐप मॉर्निंग-ऑफ़, चेक-इन और कनेक्शन असिस्टेंट जैसी जानकारी भी देता है।

इसके अलावा यहां आपको पर्सनल फ्लाइट लॉग, मैप और एप्पल वॉच ऐप की सुविधा भी मिलती है।

गूगल का फ्लाइट ट्रैकर (Google Flight Tracker)

अगर आप किसी स्पेशल फ्लाइट की जानकारी लेना चाहते हैं तो आप गूगल का फ्लाइट ट्रैकर (Google Flight Tracker) यूज कर सकते हो। आपको में स्पेशल फ्लाइट ट्रैकिंग ऐप या वेबसाइट पर भरोसा करने की जरूरत नहीं है। गूगल (Google) इंटरनेट से आप फ्लाइट टैक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यहां आपको विश्वसनीय जानकारी मिल जाती है। फ्लाइट ट्रैक करने के लिए आपको गूगल में फ्लाइट नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको जानकारी मिल जाएगी।

अगर आप ज्यादा जानकारी लेना चाहते हैं तो आप फ्लाइट ट्रैकर के वेबपेज पर जाकर स्निपेट के नीटे सोर्स पर क्लिक करके ज्यादा जामकारी ले सकते हैं।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *