Punjab News: पीड़ित परिवारों को दो करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 191 शब्द|📅 17 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को होशियारपुर के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन पुलिस कर्मियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और उनके परिवारों को दो करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मियों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह राज्य तथा पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि में से एक करोड़ रुपये राज्य सरकार अनुग्रह राशि के रूप में देगी, जबकि एक करोड़ रुपये का बीमा भुगतान एचडीएफसी बैंक द्वारा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस कर्मियों के परिवारों को वित्तीय सहायता सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों) और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… राममय हुई अयोध्या, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *