Jalandhar News: पैट्रोल-डीजल और बिजली के रेट बढ़ाकर पंजाब की जनता को कर्जाई बनाने में जुटी AAP सरकार – सुशील रिंकू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: भाजपा (BJP) नेता और जालंधर (Jalandhar) के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) की अगुवाई में आज सूबे की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के खिलाफ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम चौक में पुतला फूंका और प्रदर्शन किया। रिंकू ने कहा कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार पूरी तरह से विफल है। सरकार ने पैट्रोल-डीजल और बिजली की कीमतों पर वृद्धि कर लोगों के जेब पर सीधे तौर पर डाका डाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि मुफ्त योजनाओं के सहारे सत्ता में आई ‘आप’ सरकार (Punjab Government) के सरकारी विभाग न केवल मुफ्त योजनाओं का बोझ उठाने में असमर्थ हो गए हैं, बल्कि वे अब दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए हैं, जिसके चलते ‘आप’ सरकार लोगों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। घाटे की भरपाई के लिए पंजाब की जनता पर मान सरकार हर दिन करोड़ों रुपये का नया टैक्स थोप रही है।

Sushil rinku
Sushil rinku

पहले कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की गई

सुशील रिंकू ने कहा कि कुछ दिन पहले कलेक्टर रेट में बढ़ोतरी की गई। सूबे की जनता पर बिना कारण करीब 2000 करोड़ रुपए का सालाना भार डाला गया। आप सरकार ने लोगों पर 2400 करोड़ रुपए से ज्यादा का भार डाल दिया है। जिससे सूबे का हर व्यक्ति खुद को ठगा महसूस कर रहा है।

सुशील रिंकू ने पैट्रोल औऱ डीजल के दामों में बढोत्तरी की कड़ी निंदा करते हुआ कहा कि आप सरकार ने इससे पहले भी दो बार फरवरी और जून 2023 में पेट्रोल-डीजल महंगा कर जनता पर सालाना 900 करोड़ से ज्यादा का बोझ डाला था, जिसको एक बार वैट के रूप में और के बार उपकर के रूप में लागू किया था।

Sushil rinku
Sushil rinku

बिजली सब्सिडी भी वापस ले ली

उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां पेट्रोल-डीजल आज तीसरी बार महंगा कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर, पूर्व सरकार द्वारा 7 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाने वाली 3 रुपये प्रति यूनिट की बिजली सब्सिडी भी वापस ले ली गई है।

Sushil rinku
Sushil rinku

उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार के इस फरमान से 600 यूनिट से ज्यादा की बिजली खपत करने वाले लोगों को 1500 रुपए से लेकर 2000 रुपए तक ज्यादा बिल की रकम अदा करनी पड़ेगी। आप सरकार पहले ही अपने कार्यकाल में बिजली महंगी कर पंजाब की जनता पर 7800 करोड़ रुपये का बोझ डाल चुकी है।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *