Good Sleep Benefits: क्या आप जानते है कई समस्याओं से बचाती है रात में अच्छी नींद, जाने क्यों जरुरी है अच्छी नींद?

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 466 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Good Sleep Benefits: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट और नियमित वर्कआउट के साथ ही एक अच्छी नींद भी बेहद जरूरी है। इन दिनों हमारी लाइफस्टाइल में तेजी से बदलाव होने लगे हैं, जिसकी वजह से हमारे खानपान की आदतें और नींद का पैटर्न काफी बदल गया है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

अधूरी या अपर्याप्त नींद कई स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बन सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को अच्छी नींद लेने की सलाह देते हैं। अच्छई नींद लेने से आपकी कई समस्याएं ऐसे ही ठीक हो सकती है, लेकिन बदलती जीवनशैली लोगों के स्लीप पैर्टन में भी बदलाव का कारण बन चुकी है।

अक्सर देर तक काम करने या मोबाइल का इस्तेमाल करने की वजह से लोग रात में देर से सोते हैं और सुबह फिर से काम पर जाने के लिए जल्दी उठ जाते हैं, जिससे उनकी नींद अधूरी रह जाती है। नींद की कमी कई समस्याओं की वजह बन जाती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

हालांकि, लोग इसे गंभीरता लेने की बजाय नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे शरीर के लिए अच्छी नींद क्यों जरूरी है और अच्छी नींद के क्या फायदे हैं-

मूड बेहतर करे

एक अच्छी नींद हमारे मूड को बेहतर करने में मदद करती है। पर्याप्त नींद मूड और भावनात्मक कल्याण को नियंत्रित करती है, जिससे चिड़चिड़ापन, तनाव और मूड संबंधी विकारों का खतरा कम हो जाता है।

हार्ट डिजीज का खतरा कम करे

क्वालिटी स्लीप दिल से जुड़ी समस्याओं के कम जोखिम को कम करती है। अगर आप रोजाना अच्छी नींद लेते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर संतुलित करने में मदद मिलती है और सूजन भी कम होती है।

एकाग्रता बढ़ाए

अगर आप रात में अच्छी नींद लेते हैं, तो इससे आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे ब्रेन फंक्शन, याद्दाश्त, एकाग्रता और कॉग्नेटिव फंक्शन में सुधार का समर्थन करती है।

वजन कंट्रोल करे

हमारी नींद उन हार्मोन्स को प्रभावित करती है, जो भूख को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में अच्छी नींद मिलने से वजन नियंत्रण करने में मदद मिलती है और मोटापे की संभावना कम होती है।

इम्युनिटी बूस्ट करे

पर्याप्त आराम प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, जिससे शरीर को बीमारियों और संक्रमणों से अधिक प्रभावी ढंग से लड़ने में मदद मिलती है।

डायबिटीज का खतरा कम करे

अगर आप रोजाना रात में अच्छी नींद लेते हैं, तो इससे डायबिटीज, अल्जाइमर और कुछ कैंसर जैसी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं के विकसित होने के जोखिम को कम करने में मदद करती है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *