Canada News: कनाडा में भारतीयों के लिए आ गई नई मुसीबत, टारगेट पर पंजाबी समुदाय

Daily Samvad
3 Min Read
Canada News
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 18 Jan 2024

टोरंटो। Canada News: कनाडा में पढ़ाई (Study in Canada) और नौकरी (Job in Canada) से मोहभंग हो रहे भारतीयों के साथ अब हिंसात्मक हमले बढ़ गए हैं। कनाडा में भारतीयों पर हिंसात्मक हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। यही नहीं, कनाडा में भारतीयों कारोबारियों से जबरन पैसे की वसूली की जा रही है। एक तरह से कुछ दबंग लोग भारतीयों से हफ्ता वसूली कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कनाडा में भारतीयों से जूरन वसूली और हिंसात्मक हमले को लेकर ब्रैम्पटन और सरे के मेयरों ने चिंता जताई है। दोनों मेयरों ने सरकार से इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

Study in Canada
Study in Canada

ब्रैम्पटन के मेयर पैट्रिक ब्राउन और सरे के मेयर ब्रेंडा लॉक ने इस सप्ताह कनाडा के सुरक्षा मंत्री डोमिनिक लेब्लांक को लिखे एक पत्र में जबरन वसूली के प्रयासों और गोलीबारी समेत हिंसक घटनाओं की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता जताई है।

भारतीय कारोबारियों को बनाया जा रहा है निशाना

मेयर ने पत्र में लिखा कि दक्षिण एशियाई व्यापार समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाकर ये हमले किए जा रहे हैं। मेयर्स ने कहा कि रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) और पील क्षेत्रीय पुलिस सहित स्थानीय पुलिस विभागों ने भी स्थिति की गंभीरता को स्वीकारा है।

Canada News: कनाडा में भारतीयों के लिए आ गई नई मुसीबत, टारगेट पर पंजाबी समुदाय
Canada News

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

पील पुलिस ने हाल ही में एक्सटॉर्शन इन्वेस्टिगेटिव टास्क फोर्स लॉन्च की है, जो अब जबरन वसूली की 16 घटनाओं से जुड़ी परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध अक्सर पीड़ित के नाम के साथ-साथ उनके फोन नंबर, पते और व्यावसायिक जानकारी को जानते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनसे संपर्क करते हैं और हिंसा की धमकी देकर पैसे की मांग करते हैं।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *