Punjab News: श्री मुक्तसर साहिब में इस दिन महिलाओं के लिए लगाया जाएगा विशेष मेगा रोजगार कैंप

Daily Samvad
2 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 07 May 2025

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार (Punjab Government) द्वारा 10 सितंबर, मंगलवार को मलोट, जिला श्री मुक्तसर साहिब में महिलाओं के लिए विशेष मेगा रोजगार/नौकरी कैंप की शुरुआत की जा रही है। इस तरह के और विशेष मेगा रोजगार कैंप राज्य के सभी जिलों में क्रमवार लगाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस संबंध में जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस रोजगार कैंप में विभिन्न प्रसिद्ध कंपनियां 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट पास लड़कियों को रोजगार के मौके प्रदान करने के लिए हिस्सा ले रही हैं। यह कैंप सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग द्वारा रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण विभाग, पंजाब के सहयोग से लगाया जा रहा है।

इच्छुक आवेदकों को लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही स्वरोज़गार से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी स्वरोज़गार योजनाओं की जानकारी दी जाएगी और इच्छुक आवेदकों को लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने राज्य की महिलाओं से अपील की कि मेगा रोजगार कैंप में अधिक से अधिक भागीदारी करें।

उन्होंने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीन आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से गांवों में घोषणा करवाएं और महिलाओं को इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

bhagwant-mannn
bhagwant-mannn

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इस प्रतिबद्धता के तहत पंजाब सरकार द्वारा आने वाले दिनों में क्रमवार सभी जिलों में रोजगार कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Punjab News: श्री मुक्तसर साहिब में इस दिन महिलाओं के लिए लगाया जाएगा विशेष मेगा रोजगार कैंप
















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *