Australia News: ऑस्ट्रेलिया में बनेगा विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर, 600 करोड़ आएगी लागत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 268 शब्द|📅 18 Jan 2024

पर्थ (ऑस्ट्रेलिया)। Australia News, Ram Mandir in Australia: ऑस्ट्रेलिया में भी राम भक्त भव्य प्रभु श्रीराम जी का मंदिर बनाएंगे। इसके लिए पूरी तैयारी हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में विश्व का सबसे ऊंचा राम मंदिर बनेगा। इसकी ऊंचाई करीब 721 फुट होगा।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

पर्थ शहर में श्री राम मंदिर का निर्माण श्रीराम वैदिक एवं सांस्कृतिक ट्रस्ट की तरफ द्वारा करवाया जाएगा। ट्रस्ट के उप प्रधान डॉ. हरेंद्र राणा ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर में 150 एकड़ जमीन में 600 करोड़ रुपये की लागत से श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। करीब 721 फुट ऊंचाई वाला विश्व का यह सबसे ऊंचा मंदिर होगा।

Australia Ram mandir
Australia Ram mandir

150 एकड़ जमीन में बनेगा श्रीराम मंदिर

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दिलावर सिंह हैं, जो पिछले 35 वर्षों से ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में हनुमान वाटिका, सीता वाटिका, जटायु बाग, शबरी वन, जामवंत सदन, नल नील तकनीकी और गुरु वशिष्ठ ज्ञान केंद्र होगा। मंदिर परिसर के 55 एकड भू-भाग पर सनातन वैदिक विश्वविद्यालय का निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने बताया कि हनुमान वाटिका में हनुमान जी की 108 फुट उंची मूर्ति की स्थापना की जाएगी। शिव सप्त सागर नाम का कुंड बनाया जाएगा, जिसमें भगवान शिव की 51 फुट प्रतिमा होगी। यहां वैदिक पुस्तकों के अध्ययन व प्रचार प्रसार के लिए भगवान वाल्मीकि केंद्र भी बनाया जाएगा।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *