Holiday News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जनवरी को केंद्रीय दफ्तरों में छुट्टी का ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 293 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Holiday News: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा है कि अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मद्देनजर 22 जनवरी को देश में केंद्र सरकार के अधीन वाले सभी सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी (हाफ डे) रहेगी।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश में केंद्र सरकार के सभी कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सभी केंद्रीय कार्यालय आधे दिन के लिए बंद रहेंगे और ये निर्णय लोगों के उत्साह को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले भी कई राज्यों और कई स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी की घोषणा की गई है।

Narendra Modi and Ayodhya Ram mandir
Narendra Modi and Ayodhya Ram mandir

केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

केंद्र सरकार ने पत्र जारी कर कहा है कि देश में सभी केंद्रीय सरकारी कार्याल, केंद्रीय संस्थान और केंद्रीय औद्योगिक प्रतिष्ठान 22 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन की बंद रहेंगे। सरकार ने ये फैसला इसलिए लिया, ताकि लोग राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण देख सकें।

रामलला की 22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

आपको बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह है। इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे और इससे पहले ही अनुष्ठान भी शुरू हो गया है। सात दिन तक चलने वाले इस अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *