Punjab News: राष्ट्रीय युवा मेले में पंजाब ने लोक गीत में दूसरा और लोक नाच में तीसरा स्थान किया हासिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 266 शब्द|📅 18 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारत सरकार द्वारा करवाए गए राष्ट्रीय युवा मेले में पंजाब ने लोक गीत मुकाबले में दूसरा और लोक नाच मुकाबले में तीसरा स्थान हासिल किया। युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने विजेता नौजवानों को मुबारकबाद दी है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

केन्द्रीय युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा महाराष्ट्र के शहर नासिक में 27वां राष्ट्रीय युवा मेला करवाया गया, जिसमें भारत के 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों से नौजवानों ने हिस्सा लिया। युवा सेवाएं विभाग पंजाब के सहायक डायरैक्टर कुलविन्दर सिंह और रघुबीर सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब के 100 नौजवानों ने अलग-अलग मुकाबलों में हिस्सा लिया।

लोक गीत मुकाबले में पंजाब के सिंह ने दूसरा और ग्रुप लोक नाच में पंजाब की भांगड़ा टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपए नकद इनाम और तीसरे स्थान पर आई टीम को 75 हज़ार रुपए की इनाम राशि मिली।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

युवा सेवाएं मंत्री मीत हेयर ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय मंच पर पंजाब का नाम चमकाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रफुल्लित करने और इसको कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय मुकाबलों में पंजाब की यह पोज़ीशन राज्य की नौजवान पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *