Jalandhar News: जालंधर में दुकानदारों द्वारा थाने के बाहर जमकर हंगामा, जाने क्या है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 315 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में थाना-5 के बाहर दुकानदारों द्वारा प्रदर्शन किया गया है। बता दे कि बीते दिन गुरुवार को जालंधर में माता रानी चौंक पर दुकानदारों ने हंगामा किया था।

पुलिस ने दुकानदारों को शुक्रवार सुबह का दिया था समय

दुकानदारों द्वारा रोड को जाम कर दिया गया था जिसके बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह का समय दुकानदारों को शांत करवाया था। इस दौरान विधायक शीतल अंगुराल भी धरनास्थल पर पहुंचे थे और उन्होंने भी ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का कड़ा विरोध किया था।

Jalandhar News: जालंधर में दुकानदारों द्वारा थाने के बाहर जमकर हंगामा, जाने क्या है मामला

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

जिसके बाद आज सुबह दुकानदारों द्वारा थाना-5 के बाहर प्रदर्शन किया गया। उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से उनको नुकसान हो रहा है। इस दौरान मौके पर पहुंचे जालंधर सिटी पुलिस के ADCP ट्रैफिक कंवलप्रीत सिंह चहल ने किसी तरह मामले को शांत करवाया।

पुलिस की दुकानदारों के साथ बनी सहमित

मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस की दुकानदारों के साथ सहमित बन गई है और वह जल्द ही नगर निगम के साथ मिलकर इसका समाधान करेंगे। बता दे कि दुकानदारों का आरोप है जब भी उनकी दुकान पर कोई गाड़ी लेकर आता है तो पुलिस उनकी गाड़ियों को टो कर चालान काट देती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिससे कारण उनको मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि अब ग्राहक दुकान पर आना बंद कर रहे है। वहीं दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस को कहा कि पुलिस एरिया में लाइन मार्क कर दे, जिससे ग्राहकों को दुकान के अंदर आने में दिक्कत न हो और न ही उन्हें नुकसान हो।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *