Narendra Modi: रामलला को लेकर भावुक हुए PM मोदी, बोले- ‘हमारे आराध्य के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा दूर होने वाली है’

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 447 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, सोलापुर। Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कुछ संतों के मार्ग दर्शन में मैं अपने नियमों में व्यस्त हूं और उसका मैं कठोरता से पालन भी करता हूं….ये भी संयोग है कि इसकी शुरुआत महाराष्ट्र के नासिक से पंचवटी की भूमि से हुई।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने कहा कि राम भक्ति से भरे इस वातावरण में आज महाराष्ट्र के एक लाख से ज्यादा परिवारों का गृह प्रवेश हो रहा है….महाराष्ट्र के ये एक लाख से अधिक परिवार भी 22 जनवरी को अपने पक्के घर में शाम को राम ज्योति प्रज्वलित करेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी सोलापुर में आज कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

शिंदे ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया

इस दौरान कार्यक्रम में सीएम एकनाथ शिंदे ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल रमेश बैस और डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस और अजित पवार भी मौजूद हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में 2000 करोड़ रुपए की अमृत परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है।

महाराष्ट्र के लोगों को बधाई देता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि – मैं इस विशेष अवसर पर महाराष्ट्र के लोगों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी महाराष्ट्र में पीएमएवाई-शहरी योजना के तहत तैयार किए गए घरों के बारे में बात करते हुए भावुक हो गए, जिन्हें हथकरघा श्रमिकों, विक्रेताओं, पावरलूम श्रमिकों, कचरा बीनने वालों, बीड़ी श्रमिकों, ड्राइवरों जैसे लाभार्थियों को सौंपा जाना था।

भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये समय हम सभी के लिए भक्ति-भाव से भरा हुआ है। 22 जनवरी को वो ऐतिहासिक क्षण आने वाला है, जब हमारे भगवान राम अपने भव्य मंदिर में विराजने जा रहे हैं। हमारे आराध्य के दर्शन टेंट में करने की दशकों पुरानी पीड़ा अब दूर होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में सरकार बनते ही मैंने कहा था, ‘मेरी सरकार गरीबों के लिए समर्पित सरकार है।’ इसलिए हमने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं लागू कीं, जिससे गरीबों की मुश्किलें कम हों और उनका जीवन आसान बने।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *