Punjab News: पंजाब के ये टोल प्लाजा कल से होने जा रहे है फ्री, पढ़े पूरी खबर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 270 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: बंदी सिंहों की रिहाई के लिए कौमी इन्साफ मोर्चा का पिछले एक साल से मोहाली और चंडीगढ़ की सीमा पर धरना चल रहा है। 6 जनवरी 2024 को कौमी इन्साफ मोर्चा की शुरुआत को एक साल हो गया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

वहीं प्रदर्शनकारियों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। अब प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए नई रणनीति तैयार की है मोर्चा के सदस्यों का कहना है कि न तो राज्य सरकार और न ही केंद्र सरकार उनकी मांगों को लेकर कोई समाधान कर रही है।

9 जिलों के 13 टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए किया जाएगा फ्री

जिसके चलते उन्होंने अब नया ऐलान किया है। उन्होंने टोल प्लाजा को फ्री करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 20 जनवरी को पंजाब के 9 जिलों के 13 टोल प्लाजा को 3 घंटे के लिए फ्री किया जाएगा ताकि सरकारों के कानों तक हमारी आवाज पहुंच सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

बता दे कि जिन टोल प्लाजा को फ्री करवाया जा रहा है उनमें फिरोजपुर का फिरोजशाह टोल प्लाजा और तारापुर टोल प्लाजा, मोहाली का अजीजपुर टोल प्लाजा, भागोमाजरा टोल प्लाजा, सोलखियां टोल प्लाजा, बरोदी टोल प्लाजा, पटियाला जिले का परेडी जट्टा टोल प्लाजा, जालंधर का बामनीवाल टोल प्लाजा, लुधियाना का लाडोवाल टोल प्लाजा, फरीदकोटका में तलवंडी भाई टोल प्लाजा और नवांशहर का टोल प्लाजा शामिल हैं।

आ रहे हैं प्रभु श्री राम… चारों तरफ है जै-जैकार, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *