Canada-Punjab News: कनाडा बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के 3 गुर्गे पंजाब में गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 495 शब्द|📅 19 Jan 2024

टोरंटो/चंडीगढ़। Canada-Punjab News: कनाडा बैठे खालिस्तानी आतंकवादी और सिख फार जास्टिस (SFJ) संगठन के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू के नापाक इरादे को पंजाब पुलिस ने नाकाम कर दिया। कनाडा द्वारा संचालित पन्नू के तीन गुर्गों को पुलिस से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए गुर्गों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कनाडा में रहते आतंकी पन्नू द्वारा इन गुर्गों को सोशल मीडिया के जरिए पंजाब में आतंकी गतिविधियां करने का आदेश दिया जाता रहा है। इन गुर्गों को पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में खालिस्तानी झंडे एवं पोस्टर लगाने का काम दिया गया था। पुलिस की स्पेशल सेल उनसे पूछताछ कर रही है।

26 जनवरी को वारदात करने की फिराक में

आपको बता दें कि कनाडा में बैठे खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जान से मारने की धमकी दे रखी है। वो 26 जनवरी को वारदात करने की फिराक में है। 26 जनवरी से ठीक पहले पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

पंजाब की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से जुड़े तीन गुर्गे काबू कर लिया। पुलिस ने बनूड़ से तीनों को दबोचा है। पता चला है कि इन्हें मोहाली समेत पंजाब के विभिन्न जिलों में खालिस्तानी झंडे और पोस्टर लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

तीन गुर्गों को पुलिस ने दबोचा

इसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। इनसे पोस्टर व अन्य सामग्री भी काबू हुई। कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने उन्हें मोहाली अदालत में पेश किया है। कोर्ट ने इन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। हालांकि इनके बारे में पुलिस वाले कुछ भी बताने से बच रहे हैं।

पन्नू ने दे रखी है सीएम को मारने की धमकी

सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के CM भगवंत मान को तीन दिन पहले मारने की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कहा। उसने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आतंकी पन्नू ने वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया। इसके साथ बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात की और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोला।

ऐसी धमकियों से डरने वाले नहीं – मान

पन्नू ने सीएम मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया। हालांकि सीएम भगवंत मान ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। सीएम ने एक प्रोग्राम में साफ शब्दों में कहा कि ऐसी धमकियां मुझे लोकसेवा से नहीं रोक सकती हैं। वह राज्य की शांति, तरक्की और खुशहाली के रखवाले हैं।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास, देखें Live

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *