UP News: 20 एसी इलेक्ट्रिक बसों के जरिए लखनऊ समेत कई बड़े शहरों से जुड़ेगा अयोध्या धाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अयोध्या। UP News: अयोध्या के प्रसिद्ध रामजन्मभूमि मंदिर मे भगवान रामलला (Lord Ram) के विराजमान होने के बाद अयोध्या मे प्रतिदिन लाखों की संख्या मे श्रद्धालु प्रतिदिन अयोध्या (Ayodhya) पहुंच रहे हैं। ऐसे में, श्रद्धालुओं को यातायात की सुविधाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की सरकार ने यूं तो सैकड़ों बसों का संचालन किया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

मगर, अब देश विदेश से आनेवाले तीर्थयात्रियों को इलेक्ट्रिक बेस्ड एसी बसों (Electric AC Bus) की सुविधा प्रदान करने के लिए योगी सरकार ने बीड़ा उठाया है। इसके प्रथम चरण मे अयोध्या से विभिन्न शहरों के लिए 20 एसी बसें चलाने का निर्णय लिया है।

Ram-Mandir
Ram-Mandir

इन शहरों को प्रमुख रूप से चलाई जाएंगी एसी बसें

योगी सरकार की मंशा है कि अयोध्या को प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों से जोड़ा जाए जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बन सके। इसके लिए सरकार ने अयोध्या से 200 से 250 किमी की दूरी वाले शहरों व धार्मिक स्थलों तक एसी बस चलाने का निर्णय लिया है।

इसके लिए प्रथम चरण मे 20 एसी बसें अभी संचालित की जाएंगी। ये बसें अयोध्या से प्रयागराज, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, अमेठी, वाराणसी, लखनऊ, गोंडा व बाराबंकी के बीच संचालित की जाएंगी। इससे इन शहरों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

Ayodhya-Dham
Ayodhya-Dham

कई सुविधाओं से लैस होंगी एसी बसें

अयोध्या से शीघ्र प्रारम्भ होने वाली 20 एसी बसें कई सुविधाओं से लैस रहेंगी। महाकुंभ मेले में अयोध्या से इसी प्रकार की और अधिक बसें संचालित होने की है उम्मीद है। इलेक्ट्रिक बस के संचालन से स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बल मिलेगा, साथ ही इससे सड़क परिवहन में जैविक इंधन युक्त वाहनों के चलने से होने वाले वायु प्रदूषण में कमी आएगी।

वातानुकूलित बस होने पर तीर्थ यात्रियों को प्रतिकूल मौसम मे भी तीर्थाटन करने मे सुविधा मिलेगी। इस परियोजना के अंतर्गत अयोध्या शहर में स्वच्छ-ऊर्जा आधारित सार्वजनिक परिवहन विभाग के कार्यबल में भी विस्तार किया जाएगा।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *