Holiday in School: पंजाब में 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 19 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Holiday in School: पंजाब में मान्यता प्राप्त संबद्ध स्कूल एसोसिएशन (दि रिकोग्नाइ्ज्ड एंड एफिलिएटेड स्कूल्ज एसोसिएशन) ने अपने सभी स्कूलों में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान किया है। रासा के अध्यक्ष जगत पाल महाजन ने कहा है कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य के सभी रासा से संबंधित स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जगतपाल ने कहा है कि स्कूल स्टाफ और शिक्षक इस ऐतिहासिक समारोह को लाइव देख सकें, इसलिए 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की घई है। जिससे रासा के अधीन आने वाले पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के सभी स्कूलों में सोमवार के दिन छुट्टी रहेगी।

सभी दीपमाला करेंगे

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को 22 जनवरी को राम दिवाली अवकाश घोषित करना चाहिए। इस दिन जब भगवान श्रीराम की राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी तो भारत समेत पूरी दुनिया में दिवाली मनाई जाएगी। जहां भी राम भक्त, सनातनी हिंदू समाज या भारत माता से प्रेम करने वाले लोग बैठे होंगे, वे सभी दीपमाला करेंगे, कीर्तन करेंगे और टी.वी. चैनलों पर विभिन्न चैनलों पर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण देखेंगे।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

उन्होंने कहा कि भारत में, हर शहर और हर गांव में, लोग उस दिन दोपहर 11 बजे से 2 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम देखने के लिए मंदिरों या सार्वजनिक स्थानों पर एकत्र हो रहे हैं। सरकार को यह बताना चाहिए कि अगर स्कूल, कॉलेज और कार्यालय खुले रहेंगे तो 500 साल के संघर्ष के बाद मनाई जाने वाली यह दिवाली कैसे मनाई जा सकती है।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *