Jalandhar News: जालंधर थाने से फरार हुआ कुख्यात तस्कर, अधिकारियों के फूले हाथ पैर

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 264 शब्द|📅 20 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में थाने से कुख्यात नशा तस्कर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर देहात के थाना आदमपुर में हाईवे लुटेरा गैंग का सरगना कुख्यात तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आरोपी की पहचान अमृतसर के रहने वाले राजा अंबरसरिया के रूप में हुई है। जालंधर देहात पुलिस की CIA स्टाफ की टीम ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे थाना आदमपुर पुलिस को सौंपा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी कल थाने से फरार हो गया।

थाना प्रभारी की छुट्टी का उठाया फायदा

सूत्रों से पता चला है कि राजा अंबरसरिया गुरुवार की रात थाना आदमपुर में ही था। इस दौरान थाना आदमपुर के प्रभारी मनजीत सिंह छुट्टी पर थे। स्टाफ की लापरवाही से उक्त आरोपी शुक्रवार को थाने से फरार हो गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी एक गाड़ी में बैठकर भागा है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अमृतसर सहित विभिन्न बॉर्डर एरिया पर सर्च कर रही है। ताकि उसका पता चल सके।आरोपी के खिलाफ हेरोइन, लूट और हथियारों की तस्करी के कई केस दर्ज हैं। आरोपी के लिंक पाकिस्तान में बैठे नशा तस्करों के साथ थे।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *