Form 16: जाने क्यों जरुरी होता है Form 16? आईटीआर फाइल करने के लिए क्यों होता है ये फॉर्म जरूरी

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 344 शब्द|📅 20 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Form 16: सैलरी पाने वाले लोगों के लिए फॉर्म 16 (Form 16) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जिसका उपयोग आईटीआर फाइल करने के लिए किया जाता है। ये टीडीएस सर्टिफिकेट (TDS Certificate)का भी काम करता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

आईटीआर फाइल करने के लिए फॉर्म 16 (Form 16) एक जरूरी दस्तावेज है। इनकम टैक्स के नियमों के मुताबिक हर कंपनी के कर्मचारी जिनका कि टैक्स काटा जाता है, उनके लिए कंपनी को फॉर्म 16 जारी करना अनिवार्य है। इतना ही नहीं, कंपनियों को इसके लिए एक तय समय लिमिट का भी ध्यान रखना होता है।

किन कर्मचारियों के लिए जारी होता है Form 16

हर साल 15 जून तक कंपनियां अपने कर्मचारियों के लिए इस फॉर्म को जारी कर देती हैं। यह फॉर्म कंपनी के मौजूदा कर्मचारियों के साथ-साथ बीते वित्त वर्ष में कंपनी के लिए काम कर चुके पुराने कर्मचारियों के लिए जारी होता है।

यहां सवाल यह आता है कि इनकम टैक्स फाइल करने के लिए जरूरी यह फॉर्म क्या है और इसमें किस तरह की जानकारियां होती हैं।

Form 16 क्या होता है

एक वित्त वर्ष के दौरान किसी सैलरीड पर्सन की सैलरी से काटे गए टैक्स और टैक्स छूट की जानकारी वाला फॉर्म Form 16 है।

इस फॉर्म के दो हिस्से होते हैं- पार्ट A और पार्ट B। इस फॉर्म के दोनों हिस्सों को TRACES पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

फॉर्म के पार्ट A में किसी वित्त वर्ष के लिए काटे गए टीडीएस की जानकारी होती है। इस पार्ट में कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी का पैन और कंपनी का टैन नंबर होता है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

फॉर्म के पार्ट B में कर्मचारी की सैलरी, अलाउंस, एचआरए और स्पेशल अलाउंस से जुड़ी जानकारी होती है। इस पार्ट में कर्मचारी को कंपनी की ओर से मिलने वाली दूसरी सुविधाएं भी शामिल होती हैं।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *