Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को चल रहे प्रोजैक्टों में उच्च स्तरीय गुणवत्ता लाने के दिए निर्देश

Daily Samvad
6 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य निवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस उद्देश्य को पूरा करने के मद्देनजऱ राज्य सरकार द्वारा पंजाब भर में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। यह जानकारी स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा दी गई।

आज यहाँ म्युनिसिपल भवन सैक्टर-35 चंडीगढ़ में स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह द्वारा कमिश्नर नगर निगम जालंधर, कपूरथला और फगवाड़ा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, जालंधर और कपूरथला के अलावा नगर कौंसिल/नगर पंचायत, नकोदर, आदमपुर, अलावपुर, भोगपुर, करतारपुर, नूरमहल, फिल्लोर, गोराया, लोहियाँ ख़ास, महतपुर, शाहकोट, बिलगा, सुल्तानपुर लोधी, भलत्थ, बेगोवाल, नडाला और ढिल्लवा के कार्य साधक अधिकारियों से विकास कार्यों का जायज़ा लेने सम्बन्धी समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को चल रहे कार्यों में उच्च स्तरीय गुणवत्ता लाने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इस समीक्षा बैठक में मैंबर ऑफ पार्लियामेंट सुशील कुमार रिंकू और विधायकों एवं आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज विशेष रूप से शामिल हुए और मंत्री द्वारा सदस्यों के हलकों के कार्यों और फंडों संबंधी उनके साथ विस्तृत जानकारी साझा की गई।

प्रोजैक्टों को समय-सीमा के अंदर किया जाए मुकम्मल

स्थानीय निकाय मंत्री ने बैठक के दौरान स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन के अधीन आने वाले विभिन्न प्रोजैक्टों/विकास कार्यों जैसे कि स्वच्छ भारत मिशन-1 और 2 के अधीन अप्रयुक्त राशि, बन रहे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए जगह की उपलब्धता और अमृत-2 के अधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए जगह की उपलब्धता, ट्रांच-3 अमृत और एम.डी.एफ./पी.आई.डी.बी. के अधीन चल रहे विकास कार्यों की मौजूदा स्थिति संबंधी विस्तार सहित चर्चा करते हुए इन कार्यों की मुकम्मल जानकारी प्राप्त करते हुए अधिकारियों को कहा कि विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर मुकम्मल किया जाए।

जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए काम

उन्होंने आगे अधिकारियों को कहा कि जिन कार्यों की डीपीआर मंज़ूर हो चुकी है उन कार्यों की दफ़्तरी प्रक्रिया मुकम्मल करने के उपरांत जल्द से जल्द काम शुरू किया जाए। इसके अलावा उन्होंने आगे कहा कि अन्य कार्यों के लिए डीपीआर की मंज़ूरी सम्बन्धी प्रक्रिया जल्दी शुरू की जाए।

दिक्क्तों का निकाला जाए समाधान

उन्होंने कहा कि जहाँ कहीं सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के लिए जगह की उपलब्धता संबंधी दिक्कत पेश आ रही हो वहां सम्बन्धित हलके के विधायक और जि़ला प्रशासन के साथ तालमेल करके इस मसले का जल्द समाधान निकाला जाए, जिससे राज्य निवासियों को साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाया जा सके।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह ने अधिकारियों को कहा कि विभिन्न योजनाओं के अधीन अप्रयुक्त फंडों को जल्द से जल्द ख़र्च किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से आदेश दिए कि विभिन्न स्कीमों के अधीन अप्रयुक्त फंडों को दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार ख़र्च न करने की सूरत में सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध बनती कार्यवाही की जाएगी।

मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सीवरेज की साफ़-सफ़ाई, पार्कों के रख-रखाव, स्ट्रीट लाईटों आदि का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा इलाके में पुराने पड़े कूड़े के अवशेषों का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा करवाया जाना यकीनी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं है।

मुकम्मल एक्शन प्लान मुख्य दफ़्तर को भेजा जाए

यदि विकास कार्यों के लिए किसी को और अतिरिक्त फंडों की ज़रूरत हो तो इस सम्बन्धी मुकम्मल एक्शन प्लान मुख्य दफ़्तर को भेजा जाए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री बलकार सिंह द्वारा हलके के विधायकों को विभिन्न स्कीमों के अधीन आने वाले विभिन्न कार्यों और इस सम्बन्धी जारी किए फंडों संबंधी विस्तार से अवगत करवाया गया।

उनके द्वारा विधायकों के साथ यह जानकारी भी साझा की गई कि कौन सी स्कीम के अधीन कितना बजट अलॉट किया गया है जिससे समयबद्ध और सुचारू ढंग से विकास कार्यों को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य राज्य का व्यापक विकास करना है।

विधायकों के साथ विकास कार्यों सम्बन्धी सम्पर्क कायम किया जाए

उनके द्वारा अधिकारियों को हिदायत की गई कि अपने हलके के विधायकों के साथ विकास कार्यों सम्बन्धी सम्पर्क कायम किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों सम्बन्धी सारी जानकारी विधायकों के साथ साझा की जाए, जिससे आम लोगों की ज़रूरत के अनुसार इलाका निवासियों के लिए विकास कार्य करवाए जा सकें।

उन्होंने आगे कहा कि यदि विकास कार्यों में किसी किस्म की कोई मुश्किल पेश आती है तो इसका निपटारा सम्बन्धित विधायक और जि़ला प्रशासन के संज्ञान में लाकर तुरंत करवाया जाए। इस मौके पर विधायकों में रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल, इन्दरजीत कौर मान के अलावा पी.एम.आई.डी.सी. की सी.ई.ओ. दीप्ति उप्पल, म्युनिसिपल कौंसिल और नगर पंचायतों के कार्य साधक अफ़सर और अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित थे।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *