Loot In Jalandhar: जालंधर में बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप पर लूट, लाखों रुपए उड़ा ले गए लुटेरे 

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar: जालंधर में आए दिन लूट के मामले सामने आ रहे है। ऐसा भला कोई ही दिन जा रहा होगा जिस दिन लूटेरों द्वारा लूट की वरदाता को अंजाम ना दिया गया हो। नहीं तो हर दिन लूट, गोलीबारी और चोरी के मामले सामने आ रहे है।

इन लूटेरों के मन से पुलिस का डर निकलता जा रहा है जिसके कारण वह बिना डरे ऐसी वारदातें को अंजाम देने में लगे हुए है। लगातार ऐसे बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है लोग घरों से निकलने में डर रहे है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आ रहा है। खबर है कि जालंधर में पेट्रोल पंप पर बंदूक की नोक पर लाखों रुपए की लूट हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना नकोदर के थाना सदर के अधीन आते कंग सहाबू गांव स्थित पेट्रोल पंप की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

लूटेरों ने बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप से 2 लाख रुपए लूट लिए है। पेट्रोल पंप के मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि वह रोज की तरफ शाम को पैसों का हिसाब कर रहे थे इसी बीच 4 लूटेरे बाइक पर सवार होकर आ जाते है उनकी बाइक पर नंबर प्लेट नहीं होता है।

पिस्तौल दिखाकर डराना किया शुरू

उन्होंने आते ही पिस्तौल दिखाकर डराना शुरू कर दिया और कहने लगे कि जितने भी पैसे है वह दे दो। जिसके बाद वह वहां से 2 लाख रुपए लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *