Holiday in Jalandhar: जालंधर में पासपोर्ट दफ्तर समेत सभी केंद्रीय दफ्तर कल रहेंगे बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 250 शब्द|📅 21 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Holiday in Jalandhar: जालंधर में पासपोर्ट दफ्तर समेत सभी केंद्रीय दफ्तर सोमवार यानि 22 जनवरी को आधे दिन तक बंद रहेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव के मद्देनजर, जालंधर क्षेत्राधिकार में पासपोर्ट सेवा केंद्र, डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र, आरपीओ कैंप, मोबाइल वैन के साथ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय सोमवार को दोपहर 2.30 बजे तक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि सभी आवेदक जिन्होंने 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक पहले से ही अपॉइंटमेंट बुक कर लिया है। उन्हें व्यक्तिगत सुविधा के अनुसार अपनी अपॉइंटमेंट को अगली उपलब्ध तिथि पर पुनर्निर्धारित करना होगा।

उन्होंने कहा कि नियुक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति को कोई अन्य दिक्कत आती है तो वह अधिकारी जानकारी के लिए वेबसाइट पर विजिट कर। वहीं लोगों की आपडेट जानकारी सभी संबंधित ईमेल rpo.jalandhar@mea.gov.in के माध्यम भेज दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

साथ ही अधिकारियों ने कहा- जिनकी भी अपॉइंटमेंट 22 जनवरी को दोपहर दो बजे से पहले हैं, वह उसे रीशेड्यूल करवा ले। जिसके बाद अपने आने वाली तिथि को वह पासपोर्ट ऑफिस पहुचें। आपको बता दें कि जालंधर के पासपोर्ट ऑफिसों में पूरे दोआबा से लोग पहुंचे थे। जिसमें कपूरथला, फगवाड़ा, होशियारपुर और नवांशहर से लोग आते हैं।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *