Vinesh Phogat: रेलवे की नौकरी छोड़ कांग्रेस का थामा दामन, जानें किस पोस्ट पर थी और कितनी मिलती थी सैलरी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Vinesh Phogat: पहलवान विनेश फोगाट शुक्रवार को (यानि आज) कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गईं। उनके साथ बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) ने भी पार्टी का दामन थामा। अटकलें हैं कि कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Elections) में विनेश को टिकट दे सकती है।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इससे पहले कांग्रेस ज्वॉइन करने से पहले विनेश फोगाट ने अपनी रेलवे की नौकरी से इस्तीफा दिया। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘भारतीय रेलवे की सेवा करना एक यादगार और गौरवपूर्ण समय रहा है।

Haryana Assembly Elections 2024
Haryana Assembly Elections 2024

अपने जीवन के इस मोड़ पर मैंने खुद को रेलवे सेवा से अलग करने का फैसला किया है और भारतीय रेलवे के सक्षम अधिकारियों को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।’

रेलवे का जताया आभार

उन्होंने लिखा कि मैं दिए गए इस अवसर के लिए हमेशा भारतीय रेलवे परिवार का आभारी रहूंगी। गौरतलब है कि विनेश फोगाट उत्तर रेलवे में लेवल 7 में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) पद पर कार्यरत थीं।

उनकी भर्ती स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुई थी। अगर बात करें कि उन्हें सैलरी कितनी मिलती थी तो रेलवे के एक आदेश के मुताबिक लेवल सात के कर्मचारी को पे बैंड 2 के तहत 4600 ग्रेड पे की सैलरी दी जाती है।

कितनी मिलती है सैलरी?

वहीं, ग्लासडोर और विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे में ओएसडी को लाखों की सैलरी मिलती है। ग्लासडोर के अनुमान के मुताबिक ओएसडी की सैलरी सालाना 15-17 लाख तक होती है।

Wrestler Vinesh Phogat
Wrestler Vinesh Phogat

हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती। बहरहाल, विनेश फोगाट ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है और अब एक नई राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *