Walking Benefits: रोज वॉक करना हो सकता है आपकी सेहत के लिए फायदेमंद

Daily Samvad
4 Min Read
health
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 508 शब्द|📅 22 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Walking Benefits: बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ती बीमारियों के खतरे में खुद को हेल्दी रखने के लिए फिजिकली एक्टिव रहना बेहद जरूरी है। हमारे दिन का ज्यादातर समय बैठकर बीतता है। चाहे ऑफिस में हो, गाड़ी या अपने घर में क्यों न हो, हम अधिकतर समय बैठे ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस कारण से न केवल वजन बढ़ने का खतरा रहता है बल्कि, डिमेंशिया और हार्ट डिजीज जैसी कई खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए फिजिकल एक्टिविटी तो बेहद जरूरी है।

फिजिक्ल एक्टिविटी का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में सबसे पहले भारी डंबल और प्लैंक्स आते हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप फिजिकली फिट भी रहेंगे और इसे आप बहुत आसानी से कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं, वॉकिंग की।

वॉक करना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इसलिए रोज वॉक करना आपकी सेहत को दुरुस्त रखने में काफी मददगार हो सकता है।

मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

वॉक करने से हमारे दिमाग तक ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है। इस कारण से दिमाग के सेल्स तक ऑक्सिजन ठीक से पहुंच पाता है और सेल्स बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

इसके अलावा, वॉक करने से एंडोर्फिन रिलीज होता है, जो स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद करता है और मूड अच्छा होता है।

दिल के लिए फायदेमंद

वॉक करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने के साथ-साथ हाइपरटेंशन की समस्या भी कम होती है, जो दिल की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।

इसके अलावा, यह कार्डियोरेस्पिरेटरी हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। वॉकिंग एक तरह की एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो दिल को हेल्दी रखने में मददगार होता है।

वजन कम करने में मददगार

इनएक्टिव लाइफस्टाइल की वजह से वजन बढ़ने की समस्या सबसे अधिक होती है, लेकिन वॉक करने से कैलोरी बर्न होती है, जिस कारण से एक्स्ट्रा फैट स्टोर नहीं होता और वजन नहीं बढ़ता। साथ ही, अगर आपका वजन अधिक है, तो उसे कम करने में भी यह काफी मददगार हो सकता है।

इम्यूनिटी मजबूत होती है

एक्सरसाइज करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। वॉकिंग एरोबिक एक्सरसाइज होती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।

बेहतर नींद

वॉक करने से आपका स्ट्रेस कम होता है और पाचन बेहतर होता है, जिस कारण से रात को नींद अच्छी होती है और सुबह अधिक फ्रेश महसूस करते हैं।

मांसपेशियां और हड्डियां मजबूत बनती हैं

वॉक करते समय हमारे जोड़े और मांसपेशियां एक्टिव रहते हैं, जिससे उनकी स्ट्रेंथ बढ़ती है और वे बेहतर तरीके से काम कर पाते हैं।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इससे जोड़ों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता और वे एक्टिव भी रहती हैं, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या कम होती है। साथ ही, इससे पोस्चर भी बेहतर बनता है।

प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में चारों तरफ है उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *