WhatsApp fraud: वॉट्सऐप पर ठगों से सावधान, ऐसे हो सकती है ठगी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 331 शब्द|📅 22 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। WhatsApp fraud: मेटा के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप का इस्तेमाल दुनिया भर में 200 से ज्यादा देशों में किया जाता है। करोड़ों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला यह चैटिंग ऐप साइबर अपराधियों के लिए भी अपराध का केंद्र रहता है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

वॉट्सऐप यूजर्स को तरह-तरह के झांसे देकर ठगी के कई मामले आए दिन सामने आते रहते हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्रालय के पुलिस थिंक टैंक ने चेतावनी जारी की है।

इन 7 तरीकों से हो सकती है वॉट्सऐप पर ठगी

थिंक टैंक पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (Bureau of Police Research and Development) ने वॉट्सऐप के जरिए होने वाली धोखाधड़ी को 7 तरह की बताया है।

WhatsApp fraud: वॉट्सऐप पर ठगों से सावधान, ऐसे हो सकती है ठगी
Fraud in Punjab
  • वॉट्सऐप के जरिए मिस्ड कॉल
  • वॉट्सऐप के जरिए वीडियो कॉल
  • वॉट्सऐप पर नौकरी का ऑफर
  • निवेश योजना
  • पहचान बदल कर जालसाजी
  • सेंधमारी
  • स्क्रीन शेयरिंग

हाइजैकिंग के जरिए वॉट्सऐप तक पहुंच

ठगी करने वाले अपराधी हाइजैकिंग के जरिए यूजर के वॉट्सऐप तक अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। इसके बाद यूजर के कॉन्टैक्ट्स से पैसे की वसूली की जा रही है।

वॉट्सऐप पर जालसाजों से कैसे बचें

  • वॉट्सऐप यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वे वॉट्सऐप पर आने वाले किसी भी अनजान कॉल और वीडियो कॉल को रिसीव न करें। इस तरह के कॉल अमूमन सेक्सटॉर्शन से जुड़े होते हैं।
  • वॉट्सऐप पर निवेश की योजना या नौकरी से जुड़े किसी तरह के ऑफर या प्रपोजल को लेकर अधिक सावधानी बरतें।
  • वॉट्सऐप के स्क्रीन शेयरिंग फीचर का इस्तेमाल हर समय करने से बचें। इस फीचर का इस्तेमाल परिवार के सदस्यों के साथ ही करें।
  • वॉट्सऐप पर किसी जान-पहचान के शख्स का कॉल आने पर उसकी आवाज को लेकर ज्यादा ध्यान दें। जान-पहचान के व्यक्ति के मैसेज पर तुरंत पेमेंट करने से बचें।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *