St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ने श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लगाया लंगर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 311 शब्द|📅 22 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की ओर से भगवान श्री राम जी की आयोध्या में मूर्ति स्थापना की खुशी में छोले-पूरी ओर खीर के लंगर का आयोजन किया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा और राजन चोपड़ा ने समूह राम भक्तों को प्राण प्रतिष्ठा समारोह की बधाई देते हुए कहा यह बहुत ही खुशी का अवसर है।

St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ने श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लगाया लंगर

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इसी खुशी को दूसरे के साथ सांझा करने के लिए आयोध्या से लाईव टेलेकास्ट के लिए एक बड़ी एल.ई.डी लगाई ताकि कोई राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखने से वंचित ना रह जाए। वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि राम श्रद्धालुओं के लिए यह एक एतिहासिक पल है, जिसका हमें 500 वर्षों से इंतज़ार था।

लंगर वितरित करते हुए चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपरसन संगीता चोपड़ा
लंगर वितरित करते हुए चेयरमैन और वाइस चेयरपरसन

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से सेंट सोल्जर संस्थानों में श्री रामलला मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रोग्राम आयोजित किए जा रहे है ओर राम नाम के भक्तिमय रंग में रंगे हुए है। लंगर के दौरान सेंट सोल्जर के स्टाफ ने बड़ी श्रद्धा से हनुमान चालीसा ओर राम नाम का जाप करते हुए सेवा की ओर सभी को लंगर वितरित किया।

एलईडी सक्रीन पर आयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाईव टेलेकास्ट देखते हुए चेयरमैन और वाइस चेयरपरसन
एलईडी सक्रीन पर आयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाईव टेलेकास्ट देखते हुए चेयरमैन और वाइस चेयरपरसन

अंत में चेयरमैन अनिल चोपड़ा ओर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने श्री रामलला जी की दिव्य जन्मभूमि अयोध्या में उनकी “प्राण प्रतिष्ठा” पर सभी को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर समूह स्कूल एम.डी रिटा. कर्नल आर.के. खन्ना, एम.डी शक्ति राज शर्मा, गुरशरन सिंह, संजीव कुमार, साहिल बहल, हरप्रीत सिंह, जीवन, जतिंदर शर्मा, कमल राज भी उपस्थित रहे।

अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *