Loot In Punjab: डीएसपी रिहायश के सामने पिस्तौल की नोक पर मनी ट्रांसफर के दफ्तर से लाखों रुपए की लूट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 289 शब्द|📅 23 Jan 2024

डेली संवाद, तरनतारन। Loot In Punjab: पंजाब में आए दिन लूट के मामले सामने आ रहे है ऐसा भला कोई ही दिन जा रहा होगा जिस दिन लूटेरों द्वारा लूट की वरदाता को अंजाम ना दिया गया हो। नहीं तो हर दिन लूट, गोलीबारी और चोरी के मामले सामने आ रहे है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

ऐसा ही एक मामला पंजाब के तरनतारन से सामने आ रहा है। खबर है कि तरनतारन में लूटेरों द्वारा बंदूक की नोक पर मनी ट्रांसफर के दफ्तर से लाखों रुपए की लूट कर ली गई है। गौरतबल है कि जिस मनी एक्सचेंज के दफ्तर में लूटेरों द्वारा लूट की गई है वह डी.एस.पी. की रिहायश के बिल्कुल सामने है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच
मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिससे की पुलिस प्रशासन पर कई तरफ के सवाल खड़े हो रहे है। दफ्तर के मालिक अमृत पाल सिंह के बेटे बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह ए.एम. रॉयल कंपनी के नाम से ऑफिस चलाता है जिसमें वह मनी ट्रांसफर का कारोबार करता है। आज सुबह जब वह ऑफिस में मौजूद था।

7 लाख रुपए लूटकर हुए फरार

तभी 2 नकाबपोश लुटेरों अंदर आए और उन्होंने बंदूक की नोक पर पहले हमें धमकाया और फिर गल्ले में रखे 7 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए इससे साथ ही वह लुटेरे दफ्तर में लगे सीसीटीवी भी अपने साथ ले गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *