Ramlila: रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत, लोग बजाते रहे तालियां

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 290 शब्द|📅 23 Jan 2024

डेली संवाद, हरियाणा। Ramlila: बीते दिन सोमवार को यहां अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जा रहा था जिसके तहत अलग अलग शहरों में रामलीला का आयोजन भी किया गया था। इसी बीच एक खबर हरियाणा के हरियाणा के भिवानी जिले से सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

भिवानी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहां रामलीला में हनुमान का किरदार निभा रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। हनुमान का किरदार निभा रहने युवक का नाम हरीश मेहता था वे बिजली विभाग से जेई के पद से रिटायर थे। वह पिछले 25 सालों से हनुमान का रोल निभा रहे थे।

Video Credit:- Instagram (@kiddaan)

रोल के दौरान आया हार्ट अटैक

मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के भिवानी में जवाहर चौक पर रामलीला का आयोजन किया गया था जिसमे हरीश मेहता नाम का युवक हनुमान का रोल निभा रहा था। रोल के दौरान ही उसको हार्ट अटैक आ गया और वह नीचे गिर गया तभी इस दौरान वहां मौजूद लोग इसे एक्टिंग का हिस्सा समझ तालियां बजाते रहे।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जब काफी लंबे समय तक हरीश नहीं उठे और लोगों ने उन्हें उठाने की कोशिश की। इसके बाद जल्द ही उन्हें नुमान ड्रेस में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। हरीश की मौत की खबर जैसे ही लोगों को पता चली इलाके में मातम छा गया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

अयोध्या में श्री रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *