Jalandhar News: जालंधर के इस दफ्तर में 10 करोड़ का घोटाला, FIR के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) में करीब 10 करोड़ रुपए का घोटाला सामने आया है। इस घोटाले का पर्दाफाश होने के बाद उच्च अधिकारियों ने 15 दिन में रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज करवाने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) पंजाब ने जालंधर के सिविल सर्जन को 9.85 करोड़ रुपए के कथित धन के दुरुपयोग में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है।

Civil Hospital Jalandhar
Civil Hospital Jalandhar

हिसाब किताब में गड़बड़ी पाई गई

एनएचएम (NHM) के डायरेक्टर द्वारा सिविल सर्जन जालंधर (Civil Surgeon Jalandhar) को भेजे गए एक पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2019 से 2022 तक सिविल सर्जन ऑफिस द्वारा जिला स्तर पर जो की चीजें खरीदी गई, उसके हिसाब किताब में गड़बड़ी पाई गई। ये गड़बड़ी कम नहीं बल्कि करीब 9 करोड़ 86 लाख रुपए की है।

9.86 करोड़ की हेराफेरी

कमेटी की एक बैठक में तत्कालीन सिविल सर्जन ने कहा कि सिविल सर्जन दफ्तर जालंधर के पास वित्तीय वर्ष 2019 से 22 तक की गई 9.86 करोड़ रुपए की परचेज का कोई रिकॉर्ड नहीं है। पत्र में लिखा गया है कि जब यह सारा मामला सरकार के नोटिस में लाया गया।

जिसके बाद उसने निर्देश दिए कि सिविल सर्जन मामले की जांच के बाद आरोपी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ 15 दिन के भीतर मामला दर्ज किया जाए। जिसके बाद सरकार इस सारे मामले को सरकार से अवगत करवाएगी।

Punjab News
Punjab News

घोटालेबाज अफसर विदेश भागा

जानकारी के अनुसार गबन में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी काम छोड़ कर विदेश जा चुका है। गबन के बाद वह साल 2023 में विदेश चला गया था। इसके अलावा इस अवधि के दौरान 4 सिविल सर्जनों ने कार्यभार संभाला था।

मीडिया से बातचीत में जालंधर की सिविल सर्जन डॉ. ज्योति शर्मा ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। “इसके अलावा, मैं एनएचएम से प्राप्त धन और उसी अवधि के दौरान इसके उपयोग से संबंधित सभी आधिकारिक फाइलों की जांच कर रही हूं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही जालंधर में नई सिविल सर्जन द्वारा जॉइनिंग की गई है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *