Jalandhar News: स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने वरियाणा डंप पर 32.32 करोड़ रुपये की बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह (Balkar Singh) ने आज वरियाणा डंप (Wariyana Dump) में 32.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली बायो-रैमीडिएशन प्रोजैक्ट का नींव रखा।

यह भी पढ़ें: कनाडा के कॉलेजों पर आर्थिक संकट, भारतीय छात्रों की कमी के कारण हालात बिगड़े

इस मौके पर उनके साथ विधायक महिंदर भगत, नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह भी मौजूद थे।

Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West
Mohinder Bhagat AAP Jalandhar West

राज्य को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध

इस दौरान स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य को हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने प्रोजैक्ट के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट अगले 26 महीनों में वरियाना डंप में 8 लाख टन ठोस कचरे का उचित ढंग से निपटारा करेगा।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की कंपनी ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के तहत कचरे के प्रसंस्करण की निगरानी करेगी, जिसमें बायो-माईनिंग, बायो-कल्चर, रख-रखाव, आरडीएफ, परिवहन आदि शामिल हैं।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह अनूठी पहल जालंधर निवासियों को वरियाणा में कूड़े के ढेरों से राहत दिलाएगी और प्रदूषण के स्तर को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Bhagwant-Mann-CM-Punjab
Bhagwant-Mann-CM-Punjab

2.80 करोड़ रुपये अलाट किए गए

इसके अलावा, तकनीकी मापदंडों के अनुसार आपूर्ति, स्थापना और बायो माईनिग मशीनरी के लिए 2.80 करोड़ रुपये अलाट किए गए है। उन्होंने कहा कि यह प्रोजैक्ट जालंधर निवासियों की शहर से कूड़े के ढेर खत्म करने की मांग को पूरा करेगा। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को पूरे प्रोजैक्ट की व्यक्तिगत निगरानी करने को कहा ताकि इसे समय पर शुरू किया जा सके।

शहरी विकास के प्रति राज्य सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को शुरू करने और अन्य आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब के शहरों के जीवन स्तर में और सुधार लाने के लिए ऐसी कई प्रोजैक्ट शुरू किए जा रहे है।















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *