Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 326 शब्द|📅 25 Jan 2024

डेली संवाद, जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर रोड,कैंट जंडियाला रोड एवं कपूरथला रोड), इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं मैनेजमेंट कॉलेज में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

विद्यार्थियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अंतर्गत पूरे जोश और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। पूरे स्कूल के प्रांगण को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के रंगों से सजाया गया। राहुल जैन (डिप्टी डायरेक्टर स्कूल्स एंड कॉलेजिज़) तथा डाॅ. गगनदीप कौर धंजू (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) ने गूँजते राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

गणतंत्र दिवस के इस पावन अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश-भक्ति के गीत,कविताओं व कोरियोग्राफी द्वारा देशभक्तों की शहादत को याद किया गया। इसके अतिरिक्त बच्चों ने स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में गणतंत्र दिवस पर बहुत सुंदर स्लोगन लिखे।

गणतंत्र दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में बताया

कक्षाओं में अध्यापिकाओं ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के इतिहास और महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को समझाया कि प्रत्येक विद्यार्थी को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करना चाहिए एवं देश के विकास में हर संभव योगदान देना चाहिए। इनोकिड्स के बच्चे राष्ट्रीय ध्वज के रंगों की वेशभूषा में सजे बहुत मनमोहक लग रहे थे।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

शिक्षक व शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अतिरिक्त इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स ने ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाया जो कि एक जागरूकता अभियान था, जहाँ छात्रों ने लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी के महत्व को उत्साहपूर्वक बताया।

Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस

छात्रों, शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने देशभक्ति और सक्रिय लोकतांत्रिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए संस्थान के समर्पण को मज़बूत करते हुए, वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दोनों विशेष अवसरों को उत्साहपूर्वक मनाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *