Punjab Weather Update: भारत में ठंड का कहर जारी, मौसम विभाग ने पंजाब के इन जिलों में जारी किया रेड अलर्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 335 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने आज पंजाब और हरियाणा में ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है। इस बीच सुबह में कोहरा छाया रहेगा और दिन में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले चार दिनों में भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इसके साथ ही ठंड और कोहरे ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2024 के दिन पिछले 10 साल में सबसे ठंडे रहे हैं। जनवरी का पूरा महीना कोहरा छाया रहता है। इसके अलावा तापमान में भी भारी गिरावट आई।

5 जिलों में रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, आज पंजाब के 5 जिलों में मौसम बेहद खराब रहेगा। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना में रेड अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। सिर्फ रूपनगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी

पंजाब के ज्यादातर शहरों में तापमान 9 से 11 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं, हरियाणा के 6 जिलों अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, सोनीपत और पानीपत में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और पंचकुला में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

29 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। इस बीच हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है। ऊना, बिलासपुर, मंडी और कांगड़ा में आज ठंडी हवाएं चलेंगी और सुबह कोहरा छा सकता है। 27 जनवरी तक पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी होगी। 28 और 29 जनवरी को ऊंची चोटियों के साथ ही मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी होगी। जबकि 30 जनवरी को प्रदेश के मैदानी इलाकों में मौसम खराब रहेगा।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *