डेली संवाद, लुधियाना। Republic Day 2024: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में झंडा फहराया। अपने संबोधन के दौरान सीएम मान ने कहा कि आज कोई विशेष दिन नहीं है क्योंकि यह गणतंत्र दिवस है।
बल्कि ये इसलिए खास है क्योंकि पंजाबियों का गणतंत्र दिवस आ गया है, वरना अंग्रेजों के राज में कई 26 जनवरी बीत चुकी हैं, पंजाबियों ने लड़ाइयां लड़ी हैं, शहादतें दी हैं और तब कहीं जाकर गणतंत्र दिवस भी आया है। इसीलिए पंजाब गणतंत्र दिवस को विशेष रूप से मनाता है।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
अफसोस की बात है कि 26 जनवरी और 15 अगस्त की परेड से पंजाब की झांकी हटा दी गई है, ये खूबसूरत झांकियां आज आपके सामने हैं। अगर आप 26 जनवरी को ये झांकी जोड़ते तो आपका सम्मान बढ़ता। हम बलिदान देने से पीछे नहीं हटते लेकिन बलिदान के बाद केंद्र सरकार द्वारा हमें उचित सम्मान दिया जाना चाहिए।
भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर पिता बनने वाले हैं। उन्होंने ये खुशखबरी गणतंत्र दिवस पर दी है। यह जानकारी पंजाब के लुधियाना में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दी गई। अपने संबोधन के दौरान सीएम मान ने कहा कि मेरे घर में खुशियां आ रही हैं और मेरी पत्नी सात महीने की गर्भवती है। सीएम ने कहा कि लड़का हो या लड़की, हमने टेस्ट नहीं कराया।
जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें






