Punjab News: पंजाब के इस निजी अस्पताल में जमकर हंगामा, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 227 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, खन्ना। Punjab News: पंजाब के जिला खन्ना से एक अस्पताल में हंगामे की खबर सामने आ रही है। खबर है कि खन्ना के एक निजी अस्पताल में एक परिवार द्वारा जमकर हंगामा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

मिली जानकारी के मुताबिक एक परिवार के 6 महीने के बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया गया। परिवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका 6 महीने का बच्चा बीमार हो गया था।

सुबह बच्चे की हुई मौत

जिसके बाद उन्होंने बच्चे को अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टर द्वारा जब टेस्ट किया गया तो उन्होंने कहा कि सब ठीक है लेकिन आज सुबह बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद जब डॉक्टर से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने सही तरह से जवाब नहीं दिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

जिस पर परिवार वालों ने डॉक्टर पर ईलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए है। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल में जबरदस्त हंगामा किया और डॉक्टर के लाइसेंस को रद्द करने की मांग की। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने 3 बेटियों के बाद बच्चे को गोद लिया था।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *