Republic Day 2024: पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 292 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Republic Day 2024: आज पूरे देश में बड़ी धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया।

Republic Day 2024: पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इस मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी वहां पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने देश के शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किए। इसके बाद वह गणतंत्र दिवस परेड के लिए कर्तव्य पथ पर रवाना हुए।

21 तोपों की दी गई सलामी

इसके साथ ही भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत की और इसके बाद राष्ट्रगान गया गया। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई।

पीएम मोदी पगड़ी पहने आए नजर

इसके साथ ही पीएम मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी। वहीं इस दौरान पीएम मोदी एक अलग लुक में नजर आए। पीएम मोदी बांधनी साफा या कहें ‘पगड़ी’ पहने हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

ये साफा कई रंगों से बना हुआ है और इसकी लंबाई भी काफी है। पीएम की पगड़ी का रंग मुख्य तौर पर पीला है। पीएम साफा के अलावा पारंपरिक कुर्ता और चूड़ीदार पायजामा पहनकर पहुंचे। उनके कुर्ते और पायजामे का रंग सफेद है।

Republic Day 2024: पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पीएम ने काले रंग के पहने जूते

इसके ऊपर उन्होंने ब्राउन रंग का जैकेट पहना है। पीएम काले रंग के जूते भी पहने हुए थे। पीएम मोदी की पगड़ी पहली बार तब देखी गई जब वह आज सुबह भारतीय सशस्त्र बलों के बहादुरों का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *