Punjab News: 4 बच्चों संग पहुंची महिला ने बॉयफ्रेंड की शादी में किया जमकर हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 334 शब्द|📅 26 Jan 2024

डेली संवाद गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के जिला गुरदासपुर से 4 बच्चों की मां द्वारा बॉयफ्रेंड की शादी में जाकर हंगामा करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि बॉयफ्रेंड की शादी के दौरान 4 बच्चों की मां द्वारा जमकर हंगामा किया गया है।

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए

बटाला के गुरुद्वारा श्री अचल साहिब में चल रही शादी में उस समय माहौल गरमा गया जब एक महिला अपने 4 बच्चों के साथ अपनी प्रेमी की शादी में पहुंचकर हंगामा करने लग पड़ी। महिला ने आरोप लगाया कि युवक ने उसको शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

इसके बाद अब युवक बिना मुझे बताए चोरी से गुरुद्वारा में शादी कर रहा है। हंगामा करने वाली महिला बटाला की रहने वाली है जिसका नाम बलजिंदर कौर है उसके बताया कि अवतार सिंह और वह एक ही ग्रुप में काम करते थे। अवतार को पता था कि वह शादीशुदा है, इसके बाद भी उसने मुझे प्रपोज किया।

महिला बलजिंदर कौर और दूल्हे अवतार सिंह की फोटो
महिला बलजिंदर कौर और दूल्हे अवतार सिंह की फोटो

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इसके बाद हम अच्छे दोस्त बन गए और फिर अवतार सिंह का उसके घर आना-जाना शुरू हो गया। वह दिन-रात वहीं रहता था। शादी का वादा करके वह उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। अवतार उससे कहता था कि अगर उसे परिवार के खिलाफ जाकर उससे शादी करनी पड़ी तो मैं वह भी करूंगा।

पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में लिया

महिला ने बताया कि 5 साल से वह उसके साथ रिलेशनशिप में थी। हंगामे की जानकारी मनिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवाया। पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दूल्हे की शादी तुड़वा दी है। इसके बाद हंगामा करने वाली महिला और दूल्हे के परिवार का समझौता करवा दिया।

जालंधर में ‘डिच मैन’ की बड़ी कार्रवाई, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *