Bihar Politics: बिहार में सियासी तूफान, लालू से अलग हुए नितीश, भाजपा के साथ बनाएं सरकार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 27 Jan 2024

डेली संवाद, पटना। Bihar Politics: बिहार की राजनीति में इस समय बड़ी हलचल मची हुई है। आज कभी भी राजद (RJD) और जेडीयू (JDU) का गठबंधन टूट सकता है। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) के आवास पर विधायकों के बैठकों का दौर लगातार जारी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने RJD मंत्रियों के कामकाज पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही राज्य के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने सरकारी गाड़ी लौटा दी है। इस समय सबका ध्यान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की घोषणा पर है।

bihar politics
bihar politics

नितीश कुमार कभी भी कर सकते हैं ऐलान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कभी भी भाजपा से गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं। वहीं बिहार में नीतीश-लालू का गठबंधन टूटने को देखते हुए कांग्रेस भी अलर्ट मोड पर आ गया है। कांग्रेस ने बिहार पर नजर बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

nitish kumar
nitish kumar

तेजस्वी यादव नहीं पहुंचे थे राजभवन

आपको बता दे कि इससे पहले कल नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे थे लेकिन उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव वहां नहीं पहुंचे थे। जिसके बाद अटकले तेज होने लगी थीं। वहीं 26 जनवरी के एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश और तेजस्वी यादव की फोटो वायरल हुई थी जिसमे वह दोनों 5 फीट की दूरी पर खड़े हुए दिखाई दिए थे।

TEJASHWI YADAV
TEJASHWI YADAV

आसानी से नहीं होने देंगे तख्तापलट- तेजस्वी यादव

इन अटकलों के बीच राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे और इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। बता दे कि आज दोपहर राजद की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

यह बैठक डिप्टी सीएम तेजस्वी के आवास 5 देशरत्न मार्ग में होगी। बताया जा रहा है कि विधायक दल की बैठक में तेजस्वी यादव सभी विधायकों के साथ रणनीति बनाएंगे।

Amit Shah
Amit Shah

वहीं दूसरी तरफ पटना में भाजपा कोर कमेटी की मीटिंग शुरू हो गई है। इसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी मौजूद हैं।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *