Canada-Punjab News: कनाडा में पंजाब की युवती की मौत, सवा महीने पहले ही गई थी विदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 27 Jan 2024

डेली संवाद, फरीदकोट/कनाडा। Canada-Punjab News: कनाडा (Canada) में पंजाब की लड़की की मौत की खबर आ रही है। विदेशों की चकाचौंध और डॉलरों की चमक ने आज के समय में पंजाब की युवा पीढ़ी को विदेश में देशों में जाने का रुझान बढ़ा दिया है। आज के समय में पंजाब के ज्यादातर युवाओं का सपना विदेश जाकर वहां बसना होता है।

मृतक युवती फरीदकोट की रहने वाली

वहीं विदेश से आए दिन पंजाब के युवकों की मौत की खबरें सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर और सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब की युवती की विदेश में मौत हो गई है। मृतक युवती की पहचान नवनीत कौर के रूप में हुई है। मृतक युवती फरीदकोट में बलबीर बस्ती की रहने वाली बताई जा रही है।

मृतक नवनीत कौर की फाइल फोटो
मृतक नवनीत कौर की फाइल फोटो

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

नवनीत कौर की कनाडा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक नवनीत कौर सवा महीने पहले ही कनाडा गई। मृतक का पिता बठिंडा में ऑटो चलाते हैं। जानकारी के मुताबिक नवनीत कौर की पिछले साल अक्टूबर के महीने में शादी हुई थी जिसके बाद वह दिसंबर में पढ़ाई के लिए कनाडा चली गई।

परिवार की दो दिन से नहीं हुई थी मृतक से बात

परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन तक जब लड़की के साथ बात नहीं हुई तो परिवार ने कनाडा में रह रही उसकी दोस्त से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस को बुलाकर युवती के कमरे का दरवाजा खोला गया। युवती का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

वहीं कनाडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं नवनीत की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है फिलहाल उसकी जांच की जा रही है। वहीं परिवार ने सरकार से बेटी के शव को भारत लेन के लिए मदद की गुहार लगाई है।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *