डेली संवाद, कनाडा/वैंकूवर। Canada News: कनाडा (Canada) से एक बार फिर खालिस्तानियों द्वारा तिरंगे का अपमान करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तानी समर्थकों ने भारतीय दूतावास के बाहर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा का अपमान किया है।
तिरंगा को पैरों तले लेकर किया अपमान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वैंकूवर में खालिस्तानियों ने भारतीय दूतावास के बाहर तिरंगा को पैरों तले लेकर अपमान किया। इसके साथ ही उन्होंने भारत विरोधी नारेबाजी भी की और अमेरिका में खालिस्तान रेफरेंडम में अधिक से अधिक वोटिंग करने के लिए कहा।
ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप
इस दौरान तिरंगा का अपमान होता देख हमेशा की तरह इसे रोकने के लिए कनाडाई पुलिस भी आगे नहीं आई। बता दे कि ऐसा पहली बार नहीं है जब कनाडा में खालिस्तानी समर्थकों द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया हो। कनाडा में खालिस्तानी समर्थक लगातार सरगर्म है।
कनाडा सरकार नहीं कर रही कोई कार्रवाई
लेकिन कनाडा सरकार इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे आए दिन कनाडा में भारतीय दूतावास के सामने तिरंगे का अपना किया जाता है। इसके साथ ही लगातार हिन्दू देवी देवाताओं पर भी टिप्पणी की जी रही है। जिससे कनाडा में भारतीय हिन्दू खासा नाराज हैं।
ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान
खालिस्तानियों ने प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की फोटो के नीचे हिंदू आतंकवादी लिखा। उन्होंने खा कि हरदीप सिंह निज्जर को सोची समझी साजिश के तहत एजेंसियों ने शिकार बनाया है। हरदीप निज्जर के परिवार को वह इंसाफ दिलवाकर रहेंगे।
तिरंगे झंडे का अपमान
भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानी समर्थक इकट्ठे होकर भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होंने निज्जर की हत्या के मुद्दे को उठाया और उसे दिलवाने की बात की। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय तिरंगे को पैरों तले रोंदा। हैरानी की बात यह कि कनाडाई पुलिस ने इस दौरान रोकने का प्रयास भी नहीं किया।
आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास








