Home Loan Guide: Home Loan को लेकर न करें जल्दबाजी, इन बातों का रखें खास ख्याल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 358 शब्द|📅 28 Jan 2024

डेली संवाद, नई दिल्ली। Home Loan Guide: क्या आप भी खुद का घर लेने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां तो ये आर्टिकल आपके लिए काम की जानकारी वाला हो सकता है। रिजर्व बैंक के मुताबिक जनवरी- मार्च तिमाही में घरों की कीमत में बीते 4 साल में सबसे ज्यादा इफाजा हुआ है। इस समयावधि में घरों की कीमत में 4.46 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इतना ही नहीं, घरों की कीमत महंगी होने का यह सिलसिला आगे भी जारी रहने वाला है। घर लेने के लिए लोग होम लोन का सहारा ले रहे हैं।

बैंकों के कुल लोन में होम लोन की हिस्सेदारी 11वर्ष पहले 8.6 प्रतिशत हुआ करती थी, वहीं यह हिस्सेदारी अब बढ़कर 14 प्रतिशत हो गया है। जो दिखाता है कि लोग घर खरीदने के लिए होम लोन के विकल्प पर जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप घर लेने के बारे में सोच रहे हैं तो होम लोन से जुड़ी कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है-

होम लोन लेना कब है सही

अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750-800 के बीच है तो होम लोन लेने के बारे में सोच सकते हैं। क्योंकि, इस क्रेडिट स्कोर के साथ आपको आकर्षक दरों पर होम लोन मिल सकता है।

अगर आप पर पर्सनल या ऑटो लोन जैसी देनदारियां नहीं हैं तो होम लेने के बारे में सोच सकते हैं। आप पर होम लोन लेने के साथ ज्यादा ईएमआई का बोझ भर रहेगा।

ये भी पढ़ें: कनाडा सरकार दे रही है मुफ्त में जमीन, नौकरी के साथ PR पाना भी हुआ आसान

अगर आपके पास डाउन पेमेंट के लिए 20-30 प्रतिशत कैश है तो आप घर खरीदने के लिए तैयार हैं। इस स्थिति में होम लोन लेने के बारे में विचार बना सकते हैं।

इस बात का भी रखें ध्यान

अगर आप प्रॉपर्टी देख चुके हैं तो जल्दबाजी न करें। जरूरी है कि आपके द्वारा चुनी गई प्रॉपर्टी को लेकर किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। साथ ही प्रॉपर्टी से जुड़ी सभी जरूरी मंजूरियां लिया जाना भी जरूरी है।

आ गए प्रभु श्रीराम, अयोध्या में उल्लास

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *